भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (सोमवार को) वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में जल संरक्षण के उद्देश्य से चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करेंगे। जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों और अभियान से जुड़े अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग में शामिल होने के लिए कहा गया है।
जनसम्पर्क अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि बैठक दोपहर 2 बजे आरंभ होगी। बैठक में कमिश्नर कार्यालय से सभी संभागों के कमिश्नर और कलेक्टर कार्यालय के वीडियो कान्फ्रेंसिंग केन्द्र से कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़े विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।
You may also like
एफटीए से ब्रिटेन को भारत का परिधान और कपड़ा निर्यात अगले छह वर्षों में दोगुना हो सकता है: रिपोर्ट
Asia Cup 2025: टीम इंडिया नहीं खेलेगी एशिया कप! मेजबानी के लिए भी किया मना, पाकिस्तान को लगेगा बड़ा...
VIDEO: ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा! KL Rahul ने रिक्रिएट किया है Virat Kohli का World Cup वाला आइकॉनिक सिक्स
PPF: इस फॉमूले से आप बन जाएंगे करोड़पति, कर दें निवेश
राष्ट्रपति मुर्मु ने पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी को याद किया