इंदौर (मध्य प्रदेश)। देश में मिनी मुंबई के नाम से प्रसिद्ध इंदौर शहर के रानीपुरा क्षेत्र में जवाहर मार्ग पर प्रेमसुख टॉकीज के पीछे एक पांच मंजिला मकान धंसने से दो लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबे कुल 14 लोगों में से 12 को बचा लिया गया है। इसकी पुष्टि कलेक्टर शिवम वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में से एक के पैर में गंभीर चोट आई है और उसका उपचार किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा रात लगभग नौ बजे जवाहर मार्ग में झंडा चौक के पास दौलतगंज में प्रेम टॉकीज के पीछे हुआ। सूचना मिलते ही
नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचे। तीन जेसीबी के माध्यम से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। आसपास के लोगों के मुताबिक, इस मकान में छह परिवार रहते हैं। राहत और बचाव अभियान में एसडीईआरएफ की टीम की भी मदद ली गई।
You may also like
सुसाइड नोट में लिख नवविवाहिता ने की आत्महत्या
मुसलमानों को अयोध्या छोड़ना होगा, किसी मस्जिद निर्माण नहीं होने देंगे: विनय कटियार
मुस्लिम महिलाओं को आज तक नहीं मिला बराबरी का दर्जा : उत्तर प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष
मेरा अगला लक्ष्य एशियन गेम्स में देश के लिए पदक जीतना है : जोशना चिनप्पा
जाति आधारित रैलियों पर प्रतिबंध यूपी सरकार का तानाशाही आदेश : इकरा हसन