
मुंबई। पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया है। प्रिया मराठे फेमस टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता' में वर्षा का किरदार निभाकर लोगों की दिल जीत लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिया मारठे कैंसर से जंग हार गईं। उनकी मौत की खबर से इंडस्ट्री सदमे में हैं और फैंस भी सन्न हैं।
प्रिया मराठे ने हिंदी के अलावा मराठी टीवी सीरियल्स में भी काम किया था। वो कैंसर से लंबे समय से जंग लड़ रही थीं। उन्होंने मीरा रोड स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। उनके परिवार में माँ और पति अभिनेता शांतनु मोघे हैं। प्रिया का जन्म 23 अप्रैल 1987 को ठाणे में हुआ और 2006 में मराठी धारावाहिक "या सुखनो या" से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
You may also like
कोंडागांव:नाबालिक से सामुहिक दुष्कर्म के आराेपित गिरफ्तार
कन्नौज: टाँड़ पर गद्दे के नीचे छिपा मिला जिला बदर सपा नेता कैश खां, गिरफ्तार
गांव-गांव जाकर भाजपा को मजबूत करें कार्यकर्ता: केशव प्रसाद मौर्य
आंगनवाड़ी व स्कूल अब एक ही परिसर में, केंद्र ने जारी किए नए दिशानिर्देश
विज्ञान सचिवों के साथ डॉ. जितेन्द्र सिंह की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक, स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देने के दिए निर्देश