
अररिया । जिले में रुक रुक कर हो रही प्रतिदिन की बारिश ने मक्का उत्पादन करने वाले किसानों की कमर तोड़ दी है। बारिश के कारण मक्का के फसल को भारी नुकसान हुआ है।बिन मौसम बारिश ने किसानों को भारी परेशानी में डाल दिया है। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने से खेत में खड़े मक्का फसल के पौधे गिर गए हैं।वहीं मक्का तैयार फसल पानी में भींगकर खराब हो रहा है।किसान का तैयार मक्के की फसल को तोड़ने और तोड़े हुए मक्के भींग गये।कठिन मेहनत के बाद तैयार हुई मक्के की फसल बारिश में भीगकर बर्बाद हो रही है।
किसानों ने सूद-ब्याज पर पैसे लेकर मक्के उगाए थे और अब उनका पूरा परिश्रम बारिश के पानी में बहने लगा है।बीते तो दिनों से हो रही बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है।मकई की फसलें पानी में डूब गया है।खेतों में पानी का जमाव हो गया है।बारिश ने किसानों को संकट में डाल दिया है।प्रखंड के हलहलिया, लहसुनगंज,समौल मझुआ, सैफगंज , शंकरपुर,तिरसकुंड,रमई आदि के गांवों के हजारों किसान परेशान हैं।किसानों ने बताया कि उनकी साल भर की मेहनत बर्बाद हो गई। खेतों में पानी भरने से फसलें सड़ने लगी है।
उल्लेखनीय हो कि इलाके के किसान गेहूं और मकई पर निर्भर रहते हैं। इन्हीं फसलों से साल भर घर चलता है।अब बिन मौसम बारिश, तेज हवा,आंधी ने सब कुछ तबाह कर दिया। किसान कर्ज में डूबने लगे हैं। मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी थी। लेकिन इतनी तेज बारिश की उम्मीद नहीं थी।
You may also like
झारखंड की कांग्रेस विधायक के नाम चार वोटर आईडी और दो पैन कार्ड, सदस्यता रद्द करने की मांग
जूनियर शूटिंग विश्व कप: कनक ने दोहरी ओलंपियन को हराकर भारत को पहला स्वर्ण दिलाया
'ऑपरेशन सिंदूर' आउटरीच : संजय झा के नेतृत्व में पहला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पांच देशों की यात्रा पर रवाना
पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश
मध्य प्रदेश देश का दिल है, इसकी धड़कनों में इसकी आहट होनी चाहिए : मुख्यमंत्री मोहन यादव