अगली ख़बर
Newszop

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

Send Push
image

भाेपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार काे कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी।

मंगलवार सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में राज्य मंत्रि परिषद (कैबिनेट) की बैठक होगी। कैबिनेट बैठक में कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। जानकारी में आया है कि उक्त बैठक में प्रदेश से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं और नीतिगत फैसलों पर चर्चा होगी, जिसमें कि प्रमुख रूप से सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। सरकार पेंशनरों को दीपावली का गिफ्ट देगी। मध्य प्रदेश के 4.5 लाख पेंशनरों को 2% बढ़ी महंगाई राहत मिलेगी। कुछ प्रमुख विभागों के प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने की संभावना भी है।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें