पटना। पटना के पारस एमआरआई अस्पताल में बीते गुरुवार को चंदन मिश्रा हत्या मामले में बिहार पुलिस और बंगाल एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी तौसिफ रजा उर्फ बादशाह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बिहार पुलिस के सूत्रों के मुताबिक बिहार पुलिस और बंगाल एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बीती देर रात तौसिफ रजा उर्फ बादशाह कोलकाता के आनंदपुर से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही एक महिला, सचिन सिंह, यूनुस खान और हरीश सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेट शर्मा ने किसी की गिरफ्तारी से इनकार किया है। जानकारी मिली है कि गिरफ्तारी के दौरान एक आरोपित घायल भी हुआ है।
तौसिफ को गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया। जिस कार से वह भागता हुआ दिखाई दिया था, वह भी उसके पास से बरामद कर ली गई है। इससे पहले शुक्रवार रात कोलकाता से सटे न्यू टाउन के पॉश इलाके शापूरजी स्थित एक बहुमंजिला आवासीय परिसर से शूटरों को लाने और ले जाने वाले छह आरोपितों को गिरफ्तार किया था।
बिहार पुलिस मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर आरोपितों के ठिकाने तक पहुंची थी। वे करीब छह-सात महीने से इस आवास में रह रहे थे। पेशेवर अपराधी शेरू सिंह फिलहाल बंगाल की पुरुलिया जेल में बंद है। शेरू सिंह गिरोह पर चंदन मिश्रा की हत्या का आरोप है।
You may also like
नई दिल्ली में सोमवार से ओरिएंटल कप के तीसरे संस्करण की शुरुआत
भोपाल में ई-रिक्शा से स्कूली बच्चों की आवाजाही पर रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वदेश लौटे, दुबई- स्पेन दौरे को बताया अब तक की सफलतम विदेश यात्रा
भोपालः सिविल अस्पताल गोविंदपुरा हताईखेड़ा में 24 घंटे उपचार
पहले टी20 में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया