मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह शुष्क था। लेकिन 15 अक्टूबर से राज्य के मौसम में फिर बदलाव आने वाला है। विदर्भ, मराठवाड़ा व मध्य महाराष्ट्र में 18 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
राज्य से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा हो चुका है। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार विदर्भ और मराठवाड़ा में गरज के साथ छींटे पड़ने की सबसे संभावना है। इस बीच भारी बारिश भी हो सकती है। खानदेश और मध्य महाराष्ट्र में छिटपुट गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं। कृषि विभाग ने मौसम की स्थिति को देखते हुए किसानों को सतर्क रहने का सुझाव दिया है। कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की गई है।
You may also like
मध्य प्रदेश का पर्यटन बना रहा सशक्त वैश्विक पहचानः मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी
मप्र के इंदौर में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत और 24 घायल
पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति सारकोजी की 5 साल जेल की सजा अगले सप्ताह से शुरू होगी
राज्य के व्यापारी, डॉक्टर्स सभी दहशत में जीने को मजबूर : बाबूलाल
घाटशिला उपचुनाव के लिए भाजपा ने बाबूलाल, अन्नपूर्णा और चंपाई सहित 40 नेताओं को बनाया स्टार प्रचारक