भाेपाल। देश में आज 77वां चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) दिवस मनाया जा रहा है। देश के आर्थिक ढांचे को मजबूती देने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) को लोग आज सीए दिवस के रूप में याद कर रहे हैं। 1 जुलाई 1949 को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की स्थापना हुई थी। मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स काे शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा देश के आर्थिक विकास में अहम योगदान देने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ता, उद्योगों के विकास और व्यवसायिक गतिविधियों को सुगम बनाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है। आपका भविष्य उज्ज्वल एवं सुखद हो, मेरी मंगलकामनाएं हैं।
You may also like
Mangalwar Upay: बुरी नजर से बचने के लिए मंगलवार को करें ये उपाय, हनुमानजी भी होंगे प्रसन्न
जीद में हुई बारिश से शहर में हुआ जलभराव,लोग परेशान
पानीपत: महिलाओं ने रास्ता पूछने के बहाने दंपति को लगाया 30 हजार का चूना
कसबा कांड पर विवादित बयान को लेकर तृणमूल विधायक मदन मित्रा ने मांगी माफी
'कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए', भाषा विवाद पर बोले आठवले