
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में तेंदुआ थाना क्षेत्र में रविवार रात एक शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला और उसके पोते की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सात अन्य लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम सरजापुर गांव के नौ लोग रविवार को एक पास के गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे लौटते समय ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई, जिससे ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में 55 वर्षीय विद्या बाई जाटव और उनका 14 वर्षीय पोता निखिल जाटव ट्रॉली के नीचे दब गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सात लोग घायल हुए, जिन्हें तुरंत कोलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुआ थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि घायलों की स्थिति स्थिर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
You may also like
Rohit और Virat के बाद ये स्टार क्रिकेट लेगा संन्यास!
पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल पंजाब की महिला की मौत, चलती कार पर गिरा था जलते हुए ड्रोन का मलबा
न्यूबॉर्न बेबीज के लिए बेहद खतरनाक है ये बीमारी, इब्राहिम अली खान की बोलने-सुनने की क्षमता पर पड़ा था असर
दिल्ली में 10वीं पास करते ही ये लाडली बेटियां बन जाएंगी 'लखपति', जानें ये खास योजना
रोहित और विराट का वनडे विश्व कप 2027 खेलना मुश्किल : सुनील गावस्कर