अलवर जिले का सरिस्का टाइगर रिजर्व मंगलवार 1 जुलाई से तीन महीने के लिए पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगा, जिसके चलते पर्यटकों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक रहेगी।अलवर जिले का सरिस्का टाइगर रिजर्व जंगल सफारी के लिए लोगों को आकर्षित करता है। बड़ी संख्या में पर्यटक यहां जंगल सफारी करने आते हैं। वर्ष 2024 में सरिस्का आने वाले पर्यटकों की संख्या 82 हजार को पार कर जाएगी।
अलवर जिले का सरिस्का टाइगर रिजर्व मंगलवार 1 जुलाई से तीन महीने के लिए पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगा, जिसके चलते पर्यटकों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक रहेगी। सरिस्का टाइगर रिजर्व हर साल मानसून के दौरान 1 जुलाई से 30 सितंबर तक बंद रहता है। तीन महीने बाद 1 अक्टूबर को सरिस्का पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।ऐसे में अगर आप अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व घूमने का प्लान बना रहे हैं तो 1 जुलाई से पहले यहां आ सकते हैं। 1 जुलाई तक रिजर्व का कोर जोन सामान्य रूप से पर्यटकों के लिए खुला रहता है और सफारी की बुकिंग 30 जून तक की जा सकती है।
सरिस्का टाइगर रिजर्व 1 जुलाई से पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगा। मानसून सीजन में रिजर्व का कोर एरिया पर्यटकों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। हालांकि बफर एरिया में पर्यटक सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे। वन विभाग ने जानकारी दी है कि बाघों और वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए हर साल मानसून के दौरान यह बंद किया जाता है।
सरिस्का सीसीएफ संग्राम सिंह ने लोकल 18 को बताया कि कोर एरिया पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। बफर एरिया खुला रहेगा। इसका आदेश वन्यजीव अभयारण्य की ओर से जल्द ही जारी किया जाएगा। इस दौरान सरिस्का रिजर्व में निगरानी जारी रहेगी।वही बारिश के कारण बाला किला की सड़क का एक बड़ा हिस्सा ढह गया, जिसके कारण अभी सड़क बंद है। इसे खोलने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को सूचित कर दिया गया है। जैसे ही सड़क का निर्माण पूरा हो जाएगा, रास्ता खुल जाएगा।
You may also like
बिक्रम मजीठिया की हिरासत पर 'आप' ने कहा, 'उन्होंने पंजाब में नशे को हवा दी'
“नमस्कार मेरे प्यारे देशवासियों”, अंतरिक्ष के सफर पर निकले शुभांशु शुक्ला ने भेजा संदेश
पिता का सीना चौड़ा, मां हुईं भावुक; बेटे को अंतरिक्ष की उड़ान भरते देख झूम उठा शुभांशु शुक्ला का परिवार
जब हम दूसरे धर्म पर नहीं बोलते, तो हमें क्यों परेशान किया जा रहा : वारिस पठान
पंजाब में मजीठिया पर कसा शिकंजा, केजरीवाल और सिसोदिया बोले- तस्कर छोटा हो या बड़ा, बख्शा नहीं जाएगा