Top News
Next Story
Newszop

Bharatpur नदबई में रेलवे की अग्रिम आरक्षण अवधि में परिवर्तन

Send Push

भरतपुर न्यूज़ डेस्क, रेलवे ने एडवांस आरक्षण की अवधि में बदलाव किया है। अब यह अवधि 120 दिनों से घटाकर 60 दिन कर दी गई है।

रेलवे की एडवांस आरक्षण अवधि में समय-समय पर बदलाव होते रहे हैं। एडवांस आरक्षण अवधि 30 दिन से लेकर 120 दिन तक की रही है। 1981 के बाद 43 साल में 13वीं बार एडवांस टिकट बुकिंग की व्यवस्था बदली है। सर्वाधिक 5वीं बार 60 दिन पहले बुकिंग की व्यवस्था लागू हो रही है। नई व्यवस्था 1 नवंबर से लागू होगी। इस तारीख से ट्रेनों में 2 महीने पहले की तारीख का ही टिकट लिया जा सकेगा।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि 60 दिनों की आरक्षण अवधि से यात्रियों को विभिन्न पहलुओं पर लाभ होंगे। जैसे 120 दिन योजना बनाने के लिए बहुत लंबे थे, जिसके परिणामस्वरूप यात्रियों के यात्रा पर न आने के कारण बहुत अधिक निरस्तीकरण और सीटों/बर्थों की बर्बादी होती थी। वर्तमान में लगभग 21% निरस्तीकरण और 4-5% यात्री यात्रा पर नहीं आते। कई मामलों में, यह देखा गया है कि यात्री अपने टिकट निरस्त नहीं करते हैं और यात्रा पर नहीं आते हैं। इससे यात्री के स्थान पर दूसरे यात्री के यात्रा करने एवं भ्रष्ट आचरण की सम्भावना बनी रहती है। अब इसे रोका जा सकता है। लंबी अवधि के साथ कुछ लोगों द्वारा टिकट ब्लोकिंग की संभावना अधिक हो जाती है।

Loving Newspoint? Download the app now