राजस्थान की राजनीति में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कहते नज़र आ रहे हैं कि भगवान, भाजपा और भजनलाल शर्मा की राशि एक ही है। जोधपुर सांसद के इस बयान के सहारे एक बार फिर विपक्ष को राजस्थान के सीएम पर निशाना साधने का एक मुद्दा मिल गया है, जिसे वे भुनाने से नहीं चूक रहे हैं।
शेखावत ने क्या कहा?
यह वीडियो 20 जुलाई को जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत का है, जिसमें गजेंद्र सिंह शेखावत कह रहे हैं- 'भारतीय जनता पार्टी, भगवान, भरोसे, भजनलाल और अच्छे समय की राशि एक ही है। भाजपा के राज में अच्छे समय चल रहे हैं, लेकिन कांग्रेस की राशि और समय एक ही है। जब भी कांग्रेस सत्ता में आती है, अकाल पड़ जाता है।' इस दौरान शेखावत ने कांग्रेस पार्टी और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राम सेतु जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों पर कांग्रेस की दोहरी नीति ज़्यादा दिनों तक नहीं छिप सकती। शेखावत ने कहा कि अशोक गहलोत और कांग्रेस पार्टी को सत्ता में रहते हुए सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस द्वारा दायर उस हलफनामे का जवाब देना चाहिए जिसमें राम सेतु के अस्तित्व को नकारा गया था। राम सेतु मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी की सोच और अशोक गहलोत के निजी विचारों में क्या अंतर है? यह भी देश को स्पष्ट करना चाहिए।
डोटासरा ने साधा निशाना
शेखावत का यह वीडियो जब वायरल हुआ और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तक पहुँचा, तो उन्होंने भाजपा और मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। डोटासरा ने केंद्रीय मंत्री के बयान का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- 'मंत्री जी... भय, भटकाव, भ्रम, भू-माफिया और भ्रष्टाचार को आप 'भूल' क्यों गए? ये भी भाजपा, भजनलाल और भाग्य से जुड़े हैं।'
You may also like
Q1 Results में हर पैमाने पर छाई पीएसयू कंपनी Mahanagar Gas; मुनाफे, रेवेन्यू, EBITDA में बढ़िया तेजी
ENG vs IND 2025: जहीर और बुमराह की तरह रणनीति समझते हैं अंशुल कंबोज, अश्विन ने चौथे टेस्ट के लिए की वकालत
ईरान के परमाणु बम बनाने के सपने को बड़ा झटका, इजरायल ने युद्ध विराम के ठीक पहले टॉप परमाणु वैज्ञानिक को मारा था, खुलासा
CLT20 में थिसारा परेरा के ओवर में एमएस धोनी द्वारा लगाए गए पांच छक्के वाला वीडियो फिर हो रहा वायरल !
छत्तीसगढ़ में अब तक 453.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज