धौलपुर से नोएडा जाने वालों के लिए खुशखबरी है। रविवार से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने धौलपुर वासियों के लिए नोएडा के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस सेवा धौलपुर से सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। यह बस सैंया, आगरा, कुबेरपुर, मथुरा कट और परीचौक होते हुए नोएडा जाएगी।
धौलपुर से नोएडा का समय
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धौलपुर से सुबह 4:30 बजे रवाना होकर बस 5:20 बजे सैंया, 6:00 बजे आगरा, 7:00 बजे कुबेरपुर, 7:50 बजे मथुरा कट और 9:30 बजे परीचौक पहुँचेगी। नोएडा पहुँचने का समय सुबह 10:00 बजे निर्धारित किया गया है।
नोएडा से धौलपुर का समय
वापसी के लिए बस सुबह 11 बजे नोएडा से रवाना होगी। यह 11:30 बजे परीचौक, दोपहर 2:00 बजे कुबेरपुर और दोपहर 3 बजे आगरा पहुँचेगी। बस शाम 4.15 बजे आगरा से धौलपुर के लिए रवाना होगी। बस यात्रा शुरू होने से शहर के लोगों को सुविधा होगी। इससे उन्हें धौलपुर से नोएडा के लिए सीधी सेवा उपलब्ध हो जाएगी।
You may also like
आयुर्वेद में पुरुषों केˈ लिए अमृत है ये पौधा कहीं मिल जाए तो जरूर ले जाये घर
छत्तीसगढ़ के किसान अब आधुनिक पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन से रोपाई कर बचा रहे अपना पैसा और समय
ये है 3 देसीˈ औषधियों का चमत्कारी मिश्रण18 गंभीर बीमारियों से मिलेगा छुटकारा बढ़ती उम्र में भी दिखेगा जवानी का जोश
AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया ने दो बार के वर्ल्ड चैंपियन को हराकर रचा इतिहास, 5-0 से जीती सीरीज, इस मामले में की भारत की बराबरी
102 साल के बुजुर्गˈ ने गाजे-बाजे से निकाली अनोखी बारात कहा- थारा फूफा अभी जिंदा है..