Next Story
Newszop

सेल्फी बनी जानलेवा! सरसा माता बांध में फिसलकर गिरा युवक, 12 घंटे बाद मिला शव, रिटायर्ड लोको पायलट का था बेटा

Send Push

अलवर के बांदीकुई से थानागाजी के टहला में सरसा माता बांध में डूबने से लोको पायलट के बेटे की मौत हो गई। बच्चा बांध पर सेल्फी ले रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। करीब 12 घंटे बाद आज सुबह शव बाहर निकाला गया। टहला एसएचओ रामस्वरूप ने बताया- डूबने वाला युवक निहाल (25) पुत्र करतार सिंह गुर्जर बांदीकुई के सियालाबास का रहने वाला था। उसके पिता करतार गुर्जर रिटायर्ड लोको पायलट हैं। वह बुधवार शाम दोस्तों के साथ सरसा माता बांध घूमने आया था। इस दौरान वीडियो बनाते समय वह बांध में गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

दोस्तों के साथ घूमने गया था
एसएचओ ने बताया- ग्रामीणों ने युवक के बांध में डूबने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि एक कार में सवार होकर तीन लोग बांध पर आए थे। वे बांध पर वीडियो बनाने में व्यस्त थे। तभी अचानक एक युवक पानी में गिर गया। उसे डूबता देख बाकी युवक भाग गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना देकर बुलाया। निहाल अपने बड़े भाई की कार से दोस्तों के साथ करीब 20 किलोमीटर दूर डैम घूमने आया था। 

डैम पर वीडियो रील बनाते समय सेल्फी लेते समय उसका पैर फिसल गया। उसे तैरना नहीं आता था। दोस्तों ने उसे डूबता देखा तो डरकर भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। रात होने पर रेस्क्यू रोक दिया गया। आज सुबह करीब 6 बजे से एनडीआरएफ, पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर दोबारा रेस्क्यू चलाया। करीब 2 घंटे में शव को डैम से बाहर निकाला गया। शव झाड़ियों में फंसा हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Loving Newspoint? Download the app now