Top News
Next Story
Newszop

Bhilwara करवा चौथ से पहले बाजार से महिलाओ ने खरीदी पूजन सामग्री

Send Push

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, करवा चौथ व्रत नजदीक है। यह व्रत पति की लंबी उम्र की कामना से महिलाएं करती हैं। त्योहार को लेकर भीलवाड़ा में बाजार गुलजार है। महिलाएं उत्साह से करवा चौथ का व्रत रखने के लिए तैयार हैं। करवा चौथ एक ऐसा त्योहार है जिसका इंतजार महिलाओं को साल भर रहता है। महिलाएं विशेष तौर पर सोलह श्रृंगार करती हैं। पूरा दिन निराहार रहकर चांद की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

करवा चौथ के लिए भीलवाड़ा शहर के बाजार पूरी तरह से सज चुके हैं। शहर के आजाद चौक मार्केट में महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ दिखाई दे रही हैं। महिलाएं करवा चौथ पर होने वाली विशेष पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटी हुई हैं।

शहर में इन दिनों महिलाओं के लिए करवा चौथ के मौके पर विभिन्न प्रकार की छलनी, रंगीन करवे ओर करवा चौथ किट बाजार में बिकने के लिए लाए गए हैं। जो सबके आकर्षण का केंद्र है।

शहरवासी नीति लड्ढा ने बताया- मेरी शादी को 10 साल हो चुके हैं। आज भी मुझे करवा चौथ के व्रत को लेकर काफी एक्साइटमेंट रहता है। इस बार करवा चौथ 20 अक्टूबर को आ रही है। करवा चौथ से 1 दिन पहले से सभी सुहागिनें मेंहदी लगवाती हैं।

करवा पूजन सामग्री के साथ ही अपनी शॉपिंग करती है। मैंने भी अपनी शॉपिंग की है।करवा चौथ की सुबह सरगी लेकर पूरे दिन निराहार व्रत रखकर चांद को अर्ध्य देकर अपना व्रत खोलते हैं। पहले पति से पानी पीकर उसके बाद भोजन करते हैं। हमारी सनातन संस्कृति में करवा चौथ का काफी महत्व और सभी सुहागन महिलाएं इसे पूरे मन से करती हैं।

Loving Newspoint? Download the app now