जोधपुर न्यूज़ डेस्क, जोधपुर बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर शुक्रवार को जोधपुर में थे। यहां सरदारपुरा बी रोड स्थित मालाबार ज्वेलरी शोरूम का शुभारंभ करने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ खुद के हिट गाने मेरा नाम है लखन पर डांस भी किया। अपने अनुभव शेयर करते हुए अनिल कपूर ने कहा कि उन्हें जोधपुर आना बहुत अच्छा लगता है और उनकी पहले की कुछ फिल्मों की शूटिंग भी जोधपुर में हुई थी।
अनिल कपूर कहा कि जोधपुर उनकी फेवरेट सिटी है। यहां पर फैंस का खूब प्यार उन्हें मिलता है। उन्होंने इस प्यार के लिए शहर वासियों का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस दौरान फैंस उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में जमा हो गए। अनिल कपूर ने उन्हें निराश नहीं किया और मंच पर अपने हिट गानों के साथ डांस की झलकियां भी दिखाई।अनिल कपूर के सरदारपुरा आने की सूचना पर बड़ी संख्या में फैंस सड़क पर इकट्ठा हो गए। इसके चलते पुलिस को भी व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान जैसे ही अनिल कपूर शोरूम पर पहुंचे फैंस ने मेरा नाम है लखन बोलकर हूटिंग करना शुरू कर दिया। अनिल कपूर ने भी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।
You may also like
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान ने खरीदी ₹2 करोड़ की बुलेटप्रूफ SUV कार
Dholpur हेड कांस्टेबल से एएसआई पदोन्नति परीक्षा शुरू
Bigg Boss 18 Eviction: दूसरे ही हफ्ते में एलिमिनेट हुआ है ये सदस्य, शो से बेघर होने वाला बना पहला कंटेस्टेंट
Rishabh Pant 2500 Runs Test Cricket: पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अपने नाम किया ये रिकॉर्ड, एमएस धोनी को छोड़ा पीछे
Uttar Pradesh: फिर हुई मानवता शर्मसार, पांच साल की बच्ची के साथ हुआ गंदा काम, अब...