Top News
Next Story
Newszop

Alwar दिवाली सीजन में अगले एक सप्ताह में उमड़ेगी ग्राहकों की भारी भीड़

Send Push

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर दिवाली सीजन इस बार व्यापारियों के लिए खुशियां लेकर आया है। मानसून सीजन अच्छा रहने के बाद ग्राहकी परवान पर है और व्यापारियों को उम्मीद है कि पिछले साल के मुकाबले 40 फीसदी तक व्यापार में उछाल आएगा। व्यापारियों ने  धन्यवाद दिया और कहा कि बाजारों में खरीदारी को लेकर चलाई गई मुहिम का असर हुआ है और लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों में बाजारों में ग्राहकों की जबर्दस्त भीड़ उमड़ेगी। इसके लिए व्यापारियों ने तैयारियां पूरी कर ली है। अब अगले महीने सावे शुरू हो रहे हैं। ऐसे में व्यापारियों को उम्मीद है कि ग्राहकी कई सालों की रेकॉर्ड तोड़ेगी।

दीपावली की खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है, लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग से कारोबार में आंशिक असर पड़ रहा है। इससे जो पैसा देश के काम आना चाहिए वह विदेशी कंपनियों के पास पहुंच रहा है।

त्योहारी खरीदारी से बाजार की ग्राहकी में अचानक उछाल आया है। कारोबार बढ़ने से देश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। व्यापारियों और ग्राहकों हितों को देखते हुए प्रशासन को भी आगे आना होगा। इस दीपावली सभी के लिए अच्छी रहने वाली है।

कोविड के बाद इस बार अभूतपूर्व दीपावली की उम्मीद है। अगले महीने से सावे होने से त्योहार के साथ सावों की भी खूब खरीदारी हो रही है। पिछली बार की तुलना में बाजार में 40 प्रतिशत उछाल आया है।

नवंबर में सबसे अधिक सावे होने के कारण फर्नीचर, गद्दे सहित अन्य घरेलू सामान की जमकर खरीदारी हो रही है। इससे इस बार दीपावली सभी के लिए अच्छी रहने वाली है।

त्योहार के कारण मैकेनिक्स के रिपेयरिंग और सर्विसिंग कार्य में कैश का बड़ा फ्लो आ रहा है। इससे बाजार में बूम आता दिखाई दे रहा है। लोगों में दीपावली को लेकर उत्साह का माहौल है।

Loving Newspoint? Download the app now