उदयपुर न्यूज़ डेस्क, उदयपुर किसान अब खेताें में फसलाें के साथ उगने वाली खरपतवार की किस्म और उसके खत्म करने का उपाय ऑनलाइन जान सकेंगे। इसके लिए महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय(एमपीयूएटी) ने मोबाइल एप प्रताप वीड मैनेजर डेवलप किया है। इसे अखिल भारतीय समन्वित खरपतवार प्रबंधन परियोजना, आईसीएआर- निदेशालय, खरपतवार अनुसंधान, जबलपुर के सहयोग से बनाया है।इस मोबाइल एप काे बनाने का उद्देश्य फसली और गैर फसली क्षेत्रों में पाए जाने वाले खरपतवारों की पहचान कर उनके प्रबंधन के बारे में किसानाें काे जानकारी देना है। अनुसंधान निदेशक डाॅ. अरविंद वर्मा बताते हैं कि खरपतवार नियंत्रण के लिए वर्ष 2015 से काम किया जा रहा था। इसी क्रम में यह एप तैयार किया है। इसमें राजस्थान में माैजूद सभी प्रमुख 13 फसलाें के बारे में जानकारी है। एप पर जैविक खेती करने की तकनीकी जानकारी है। साथ ही प्राकृतिक खेती पर जानकारी अपलोड की जा रही है।
किसानाें के लिए एप काे हिंदी में तैयार किया गया है। इसमें खरपतवारों और उनसे जुड़ी दवाओं के बारे में लगातार जानकारी अपलोड की जा रही है। इस एप में गेहूं, चना, सरसाे, जाै, मक्का, ज्वार, बाजरा, उड़द, मूंग, मूंगफली सहित बागवानी फसलाें के बारे में जानकारी दी गई है। इस एप काे गूगल प्ले स्टाेर से डाउनलोड किया जा सकता है।
फसल का चयन करते ही मिलेगी खरपतवार से जुड़ी जानकारी
यह पूरी तरह से मेन्यू से चलने वाला एप है। फसलों को मौसम द्वारा अलग-अलग बांटा गया है। उपयोगकर्ता खरीफ, रबी, जायद का चयन करके फसल (खाद्यअनाज, तिलहन, दलहन, सब्जियां) का चयन कर सकते हैं। साथ ही परजीवी, जलीय, एवं आक्रामक विदेशी खरपतवारों की जानकारी एवं उनके प्रबंधन, गैर-रासायनिक खरपतवार प्रबंधन, शाकनाशी कैलकुलेटर, शाकनाशी एवं शाकनाशी मिश्रण के बारे में जान सकेंगे। इसमें शाकनाशी का घोल कैसे बनाएं, विभिन्न स्प्रेयर मशीन और स्प्रे नोजल एवं उनके रख रखाव की जानकारियां दी गई हैं।
You may also like
New Zealand की महिला खिलाड़ियों ने किया ऐसा काम, जिसे देख याद आया विराट-रोहित का नाम
पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज केटी मार्टिन ने अमेलिया केर की तारीफ की, 'एक पीढ़ी में एक बार आने वाली खिलाड़ी' बताया
Ajmer फूड सेफ्टी टीम ने नष्ट कराई दो सौ किलो दूषित मिठाइयां, वीडियो में देखें बीसलपुर बांध का निर्माण
ब्रिक्स से पहले भारत और चीन के बीच एलएसी पर पेट्रोलिंग को लेकर बनी सहमति
बीएनपी ने कहा-हसीना के इस्तीफे पर कथित चर्चा साजिश का संकेत