गैंगस्टर रोहित गोदारा का करीबी गुर्गा वीरेंद्र चारण फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भाग गया है। सुजानगढ़ के सदर थाने में वीरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसके पास से बरामद पासपोर्ट कोलकाता निवासी दिलीप रजाक के नाम से जारी हुआ है, जिसकी वैधता 23 दिसंबर 2023 से 23 फरवरी 2033 तक है। वीरेंद्र चारण पर विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, फिरौती मांगने, डकैती और मारपीट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। उसे रोहित गोदारा का खास गुर्गा माना जाता है और उस पर इलाके के कई लोगों से फिरौती मांगने का भी आरोप है।
एनआईए ने वीरेंद्र चारण पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। वह बोबासर बिदावतान गाँव का निवासी है। राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में रोहित गोदारा के नेटवर्क की जाँच शुरू करने के बाद से ही वीरेंद्र की गतिविधियाँ संदिग्ध हो गई थीं।
कौन हैं वीरेंद्र चारण?
रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण कभी एक ही गिरोह की रीढ़ माने जाते थे, लेकिन अब दोनों एक-दूसरे के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। दोनों के बीच बढ़ती दुश्मनी और सनसनीखेज आरोपों ने न केवल उनकी आपराधिक गतिविधियों पर एक नई बहस छेड़ दी है, बल्कि पूरे उत्तर-पश्चिम भारत के आपराधिक जगत में भी हलचल मचा दी है।
वीरेंद्र चारण का नाम बीकानेर और श्रीगंगानगर के कुछ इलाकों में तेजी से उभरते गैंगस्टर के रूप में उभरा था। वह कथित तौर पर रोहित गोदारा गिरोह का हिस्सा था, जो राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में अपनी बदमाशी और फिरौती, सुपारी, अवैध हथियारों और ड्रग्स से जुड़ी गतिविधियों के लिए कुख्यात है।
You may also like
उदयपुर फाइल्स : जमीयत उलेमा हिंद ने सेंसर बोर्ड पर लगाया देश का माहौल बिगाड़ने का आरोप
झारखंड : कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने चंद्रशेखर दुबे के निधन पर जताया गहरा दुख, बोले – उनका जाना अपूरणीय क्षति
वैश्विक अस्थिरता से सोने की कीमतें बढ़ी, चांदी ऑल-टाइम हाई पर पहुंची
बड़ी उम्र की महिलाएं पुरुषों से चाहती हैं ये चीज। मिलते ही हो जाती हैं बेकाबू। '
बोल्डनेस की रेखा लांघ चुकी हैं ये 10 हीरोइनें, हॉट सीन देने में नहीं करती कोई शर्म… एक तो ऑनस्क्रीन अपने ससुर के साथ हो चुकी हैं रोमांटिक '