मानव अंगों की कीमत: विश्वभर में मानव अंगों की तस्करी एक गंभीर अवैध गतिविधि है। इस काले बाजार में इंसान के खून से लेकर दिल तक की चीजें उपलब्ध हैं, लेकिन इसके लिए आपको भारी रकम चुकानी पड़ती है। आइए जानते हैं कि इस अवैध बाजार में आपके शरीर के अंगों की कीमत क्या है?
खून (Blood)
काले बाजार में एक गिलास खून की कीमत 337 डॉलर है, जो लगभग 20,000 भारतीय रुपए के बराबर है।
बाल (Hair)
अवैध बाजार में दस इंच लंबे बालों की कीमत 70 डॉलर होती है, जो भारत में लगभग 4,500 रुपए के बराबर है। इन बालों का उपयोग कई महंगी चीजें बनाने में किया जाता है।
बोनमैरो (Bone Marrow)

एक ग्राम बोनमैरो की कीमत 23,000 डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 14,65,000 रुपए होती है।
फर्टाइल एग (Fertile Egg)
बच्चे के जन्म के लिए अंडे का डोनेशन कानूनी है, लेकिन कुछ लोग अस्पताल की फीस बचाने के लिए अवैध तरीके से एग्स खरीदते हैं। अमेरिका में हर आईवीएफ साइकिल के लिए 12,400 डॉलर यानी लगभग 7,90,000 रुपए खर्च होते हैं।
किराए की कोख (Surrogacy)

भारत में सरोगेसी कानूनी है, लेकिन फिर भी लोग गैरकानूनी तरीके से कोख बेचते हैं। गरीब महिलाएं मजबूरी में अमीर लोगों के लिए किराए की कोख का काम करती हैं, जिसके लिए 12 से 19 लाख रुपए तक की कीमत होती है।
किडनी (Kidney)
अगर किसी को किडनी की जरूरत है और डोनर नहीं मिल रहा है, तो काले बाजार में 10 लाख रुपए में किडनी मिल सकती है। गरीब और लाचार लोगों की किडनी निकालकर बेचने का यह धंधा भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में फैला हुआ है।
लिवर (Liver)
अगर लिवर की जरूरत है, तो अवैध बाजार में इसे 10 लाख रुपए में उपलब्ध कराया जा सकता है। यह बाजार अपराध जगत में गहराई तक फैला हुआ है।
दिल (Heart)
दिल की कीमत अवैध बाजार में 119,000 डॉलर यानी लगभग 75,83,000 रुपए है। यह दर्शाता है कि मानव तस्करी के चलते शरीर का हर अंग बिकाऊ है।
कोर्निया (Cornea)
अवैध बाजार में कोर्निया की कीमत लगभग 15,50,000 रुपए है। डोनर न मिलने पर इसे अवैध तरीके से खरीदा जाता है।
खाल (Skin)

अगर आप सोचते हैं कि केवल खून और किडनी ही बिकते हैं, तो आप गलत हैं। आपकी खाल भी बिकती है। एक इंच खाल की कीमत 600 डॉलर है।
मानव शरीर की कुल कीमत
एक अनुमान के अनुसार, पूरे मानव शरीर की कीमत लगभग 28 करोड़ रुपए बैठती है।
You may also like
Health Tips: कब्ज से हैं परेशान तो रात को आजमा लें ये घरेलू उपाय, सुबह उठते ही पूरा साफ हो जाएगा आपका पेट
फारूक अब्दुल्ला ने पहलगाम के बहादुर सैयद आदिल हुसैन के परिवार से की मुलाकात
नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार
पुलिस ने दबोचे चार शातिर टप्पेबाज, कई वारदातों को दे चुके हैं अंजाम
पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने पूर्व सीएम और पूर्व मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप