पति बोला कि पत्नी गुटखा खाती थी। उसे पसंद नहीं था। हालांकि पुलिस हत्या की वजह शक मान रही है। पति ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि पत्नी घरों में काम करने जाती थी। मोबाइल पर बात किया करती थी। इस बात पर झगड़ा होता था।
हेमंत पत्नी का शव कमरे में बंद करके फरार हो गया था। दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। महिला की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से तलाक हो गया था। हेमंत की भी यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मौत हो गई थी। आरोपित खुद शराब पीने का आदी है। पत्नी इसका विरेाध करती थी। पति काम धंधा भी नहीं करता। घर का खर्चा महिला ही उठाया करती थी।
झगड़ा होने पर पति ने गुस्से में दुपट्टे से पत्नी का गला घोंट दिया था। उसकी मौत हो गई। पति घबरा गया। शव को कमरे में बंद करके फरार हो गया था। पति ने खुद ही घरवालों को फोन करके हत्या की जानकारी दी थी। पति हत्या की वजह गुटखा खाना बता रहा था। यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। हत्यारोपी से कई सवाल पूछे गए। उसकी बातचीत से यह बात सामने आई कि वह पत्नी पर शक भी करता था।
समझौता करके घर वापस लाया था
महिला ने आए दिन की चिकचिक से परेशान होकर पति का घर छोड़ दिया था। वह मायके में रहने लगी थी। पति 10 दिन पहले ही पंचायत में हाथ-पैर जोड़कर पत्नी को वापस घर लेकर आया था। इसके बाद भी दोनों के बीच झगड़े बंद नहीं हुए।
You may also like
बिहार की राजनीति में कांग्रेस की चूक: कुर्मी नेता मुख्यमंत्री बनने का अवसर खो गया
राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा में तेजस्वी यादव के साथ नवादा पहुंचकर नए आरोपों का किया खुलासा
Viral: धुंधली नजर के कारण अस्पताल पहुंचा 35 साल का शख्स.. एक्स-रे में जो दिखा उसे देख उड़ गए सबके होश
Student Murdered In School : अहमदाबाद के एक स्कूल में 10वीं के छात्र को 8वीं के स्टूडेंट ने मारी चाकू, स्टूडेंट की मौत के बाद जबर्दस्त हंगामा, उग्र लोगों ने की तोड़फोड़
Job News: क्लर्क के 10277 पदों की भर्ती के लिए कल है आवेदन करने की अन्तिम तारीख