3 महिलाओं को न्यूड करके घुमाने का मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक शादीशुदा महिला को घर से भगाकर ले गया। इसके बाद गाँव के लोग भड़क गए और उसकी मां और चाची को निर्वस्त्र कर घुमा दिया।तीनों के साथ बुरी तरह से मारपीट भी की गई है।
गाँव के दलित परिवार की लड़की की शादी हुई थी। लड़की अपने ससुराल से गायब हो गई। छानबीन करते हुए पुलिस उसके मायके पहुंची। मायके वालों ने पास के ही रहने वाले एक मुस्लिम युवक पर लड़की को बहलफुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया।
बड़ी संख्या में लोग युवक के घर पहुंचे। कोई मर्द घर में नहीं था तो महिलाओं ने घर से बाहर निकलने से मना कर दिया। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया है कि इसके बाद वो लोग युवक की 60 साल की मां और उसकी 40-40 साल की दो चाचियों को घसीटते हुए बाहर लेकर आये। तीनों को नग्न करके पूरे गाँव में घुमाया।
इस दौरान उसे पीटा भी और घर के बाहर रखे हुए कपड़ों में आग लगा दी। इस दौरान सिपाही भी मौजूद थे। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्होंने उनका नग्न वीडियो भी बनाया है। हालांकि पुलिस ने इस घटना से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि महिलाएं झूठ बोल रही है।
You may also like
VIDEO: शुभमन गिल ने खोया आपा, क्रॉली और डकेट से हो गई तू-तू-मैं-मैं
बांग्लादेश बनने से कुछ ही महीनों पहले वहाँ और पूरी दुनिया में क्या चल रहा था? – विवेचना
KL Rahul ने लॉर्ड्स में ठोका ऐतिहासिक शतक, विराट-सचिन जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए थे ऐसा
पत्नी के अत्याचार से परेशान पति ने पुलिस से मांगी सुरक्षा
अमरनाथ यात्रा, 7000 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का 12वा जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना