मां बनने की फिलिंग दुनिया की सबसे बढ़िया फिलिंग में से एक होती है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । जब बच्चा 9 महीने मां की कोख में रहता है तो दोनों के बीच एक स्ट्रॉंग बॉन्ड बन जाता है। आमतौर पर महिला का एक या दो बच्चों को जन्म देना नॉर्मल माना जाता है। कई लोग जुड़वा बच्चे पैदा करने का सपना भी देखते हैं, लेकिन ऐसा सौभाग्य सिर्फ किस्मत वालों को ही मिलता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जिसके पेट का साइज़ देख आप ये अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि वह कितने बच्चों के साथ प्रेग्नेंट है।
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर साउथ अफ्रीका (South Africa) की गोसियामी थमारा सिटहोल (Gosiame Thamara Sithole) नामक एक महिला की तस्वीरें बड़ी वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में 37 साल की इस महिला का पेट फूलकर गुब्बारे जितना बड़ा हो गया है। उसके पेट का इतना बड़ा आकार देख लोग दंग है। जरा आप भी महिला की ये तस्वीर देखिए और एक अंदाजा लगाइए कि इनके पेट में कितने बच्चे पल रहे होंगे?
तो आप ने अंदाज लगाया क्या? चलिए हम आपको सही जवाब बता देते हैं। गोसियामी थमारा सिटहोल नाम की इस महिला के पेट में पूरे 10 बच्चे पल रहे हैं। या फिर कहे एक समय पल रहे थे। दरअसल महिला ने 7 जून को एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया है। अच्छी बात ये रही कि ये डिलीवरी पूरी तरफ से सफल रही। बच्चे और मां सभी स्वस्थ हैं। डॉक्टरों ने बताया कि ये डिलीवरी इतनी आसान नहीं थी लेकिन हमने सफलतापूर्वक इसे अंजाम दे दिया है। अब किसी भी बच्चे या मां को कोई खतरा नहीं है।

आप को जान हैरानी होगी कि सिटहोल ने एकसाथ 10 बच्चों को जन्म देकर एक वर्ल्ड रिकार्ड भी बनाया है। वे दुनिया की पहली ऐसी महिला हैं जिन्होंने एकसाथ सबसे ज्यादा 10 बच्चों को जन्म दिया। उनके इन बच्चों में 7 लड़के और 3 लड़कियां हैं। इसके पहले सिटहोल दो जुड़वा बच्चों को भी पैदा कर चुकी है। वर्तमान में उनकी उम्र 6 साल है। हालांकि ये सिटहोल के पहले पति के बच्चे थे। पति से तलाक लेने के बाद उन्होंने तेबोहो सोतेत्सी (Teboho Tsotetsi) नाम के शख्स से शादी रचाई। इस शादी के बाद जब वह दोबारा प्रेग्नेंट हुई तो एकसाथ दस बच्चों को जन्म दिया।
सिटहोल के पति बताते हैं कि उन्हें पहले 8 बच्चों के पैदा होने की आशा थी। हालांकि जब स्कैन किया गया तो पता चला कि उनकी बीवी की कोख में 8 नहीं 10 बच्चे पल रहे हैं। दरअसल 2 बच्चे दूसरी ट्यूब में फंस गए थे जिस वजह से वे सोनोग्राफी में नजर नहीं आए थे। जब सिटहोल को पहली बार अपनी कोख में दस बच्चों के होने की बात पता चली थी तो वे अपनी हेल्थ को लेकर डर गई थी। हालांकि बाद में उन्होंने सब अच्छे से मैनेज कर लिया। फिलहाल उनके सभी बच्चे कुछ दिनों के लिए इन्क्यूबेटरों में रखे गए हैं। यहां कुछ समय रहने के बाद वे उन्हें अपने साथ घर लेजा सकती हैं।
बताते चलें कि इसके पहले 25 साल की माली नाम की एक महिला ने एकसाथ 9 बच्चों को जन्म दिया था। लेकिन अब उनका यह रिकॉर्ड टूट गया है। माली से पहले 2009 में 45 साल की नाद्या सुलेमान ने 8 बच्चों को एकसाथ पैदा कर रिकॉर्ड बनाया था।
You may also like
जम्मू के लिए रवाना हुए सीएम उमर अब्दुल्लाह, बताई ये वजह
भारत ने कहा सैन्य ठिकानों पर विफल किए हमले, पाकिस्तान ने किसी भूमिका से किया इनकार
Email Tips- क्या आप ई-मेल में CC का मतलब जानते है, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स
ताजमहल की खूबसूरती का राज: मुल्तानी मिट्टी की मड पैकिंग
IPL 2025 – चीयरलीडर्स की कमाई जानकर हैरान हो जाएंगे आप, आइए जानें