वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल हम में से कई लोग घर में रोज करते हैं। इससे कपड़े बिना किसी मेहनत के आसानी से धूल जाते हैं। यह एक अच्छी सुविधा है जिसका इस्तेमाल रोज करोड़ों लोग करते हैं। लेकिन कभी-कभी सुविधा दुविधा और दुख में भी बदल जाती है। एक वीडियो सामने आया है। इसमें वॉशिंग मशीन में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। ये धमाका इतना खतरनाक था कि इमारत के परखच्चे उड़ गए।
वॉशिंग मशीन में हुआ जोरदार धमाकाआमतौर पर मोबाइल फोन, एसी, गीजर, लैपटॉप जैसी चीजों के फटने की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब कपड़े धोने वाली वॉशिंग मशीन में ही विस्फोट हो जाए। यह खतरनाक नजारा हाल ही में स्पेन में देखने को मिला। यहां लॉन्ड्रोमैट (Laundromat) में रखी वॉशिंग मशीन (washing machine) में जोरदार धमाका हुआ। वह आग की लपटों से घिर गई।
वॉशिंग मशीन फटने का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स लॉन्ड्रोमैट से बाहर निकलता है। इस दौरान वॉशिंग मशीन में कपड़े धूल रहे होते हैं। शख्स जैसे ही दरवाजा खोलकर बाहर निकलता है उसके कुछ ही सेकंड बाद वॉशिंग मशीन में जोरदार धमाका होता है। इस धमाके से आसपास मौजूद चीजें तहस-नहस हो जाती है।
बाल-बाल बचा शख्सवीडियो देखने के बाद लोग उस शख्स को बड़ा लकी मान रहे हैं जो समय रहते वहां से निकल गया। यदि वह अंदर होता तो उसे गंभीर चोटें लग सकती थी। कुछ लोग इसे भगवान का चमत्कार बता रहे हैं तो कोई शख्स को दुनिया का सबसे लकी इंसान कह रहा है। वहीं बाकी लोग यह सोचने को मजबूर हो गए कि आखिर इस वॉशिंग मशीन में विस्फोट किस कारण से हुआ?
इस कारण हुआ विस्फोटद न्यूयॉर्क पोस्ट की माने तो किसी नए कपड़े में सिगरेट जलाने वाला लाइटर छोड़ दिया था। वह इसे जेब से निकालना भूल गया। माना जा रहा है कि इस लाइटर की वजह से ही वॉशिंग मशीन में जोरदार धमाका हुआ। इसलिए आप भी इस घटना से सीख लें। मशीन में कपड़े डालने से पहले जेब अच्छे से टटोल लें। उसमें कुछ भी ऐसा ना छोड़ें जिससे मशीन को नुकसान पहुंचे। वरना सावधानी हटी, दुर्घटना घटी वाली बात हो जाएगी।
यहां देखें वीडियो
You may also like
 - धर्मेंद्र ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती तो घबराए फैंस, 5 दिन से वहीं एडमिट हैं 'ही मैन', टीम ने बताया हाल
 - पंजाब: बीएसएफ जवानों ने सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को दबोचा, पूछताछ जारी
 - BAN vs WI 3rd T20: तंजीद हसन की जिम्मेदारी भरी 89 रन की पारी से बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 152 रन का लक्ष्य
 - राजस्थान : जयपुर सीजीएसटी अधिकारी पर सीबीआई का शिकंजा, 2.54 करोड़ डीए केस, पोर्श-जीप जब्त
 - सेंटिनल स्ट्राइक एक्सरसाइज: थार रेगिस्तान में भारतीय सेना की नई रणनीतिक तैयारी, इस तकनीक से दुश्मन भी कांपेगा!




