Next Story
Newszop

अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी महिला, बहू ने भी किया फुल सपोर्ट, परिवार में खुशी का माहौल 〥

Send Push

रिश्ते नाते का ताना बाना बड़ा अजीब होता है। कई बार लोग दुनिया के बनाए नियमों को तोड़ देते हैं। नए प्रयोग करते हैं। नतिजन हमे बड़ी अजीब खबरें सुनने को मिलती है। कभी कोई भाई-बहन आपस में शादी कर लेते है तो कभी कोई मां अपने सौतेले बेटे संग रिश्ता जोड़ लेती है। अब इसी कड़ी में एक दिमाग घुमा देने वाला मामला भी शामिल हो गया है। यहां एक मां अपने ही बेटे की बच्ची की मम्मी बन गई। मतलब बेबी उसकी बेटी भी है और पोती भी। महिला मां और दादी दोनों कहलाएगी।

अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी महिला image

यह अनोखा मामला अमेरिका के ऊटा प्रांत में देखने को मिला है। यहां नैंसी हॉक (Nancy Hauck) नाम की महिला ने अपने बेटे की बेटी को जन्म दिया। अब इसके पहले आप मां बेटे के पवित्र रिश्ते को गलत नज़रों से देखें, बता दें कि दोनों के बीच कुछ भी गलत नहीं हुआ। नैंसी सरोगेसी के माध्यम से अपने बेटे और बहू के बच्ची की मां बनी। लेकन उसने ऐसा क्यों किया? चलिए जानते हैं।

नैंसी की बहू कैम्ब्रिया साल 2021 में जुड़वां बच्चों की मां बनी थी। लेकिन इस डिलीवरी में उन्हें मेडिकल इशू आए। वह हिस्टेरेक्टॉमी हो गई। मतलब उनका गर्भाशय निकालना पड़ा। दो बच्चों के बाद कपल तीसरा बच्चा प्लान कर रहा था। लेकिन कैम्ब्रिया के लिए दोबारा गर्भवती होना संभव नहीं था। ऐसे में उसकी सास नैंसी ने सरोगेसी से उनका बच्चा पैदा करने की इच्छा जाहीर की। हालांकि वह 56 साल की थी और इस उम्र में उनका गर्भवती होना मुश्किल था।

सरोगेसी का लिया सहारा

जब नैंसी डॉक्टर के पास गई तो वह सरोगेसी के लिए फिट पाई गई। फिर डॉक्टर ने उनके बेटे बहू के स्पर्म और एग से बना भ्रूण नैंसी के गर्भाशय में स्थानांतरित कर दिया। फिर 6 दिन के अंदर ही नैंसी की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। फिर 9 महीने बाद उन्होंने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया। इससे उनका 32 साल का बेटा जेफ और 30 साल की बहू कैम्ब्रिया बड़े खुश हुए।

image

नैंसी के पति जेसन बताते हैं कि मेरी बीवी की उम्र अधिक होने की वजह से हमे डर था कि बच्चा सही सलामत पैदा होगा या नहीं, लेकिन सब कुछ सही रहा। मां और बच्ची दोनों सेहतमंद हैं। बताते चलें कि नैंसी के पहले से 5 बच्चे हैं। इस बार वह बेटे बहू के बेबी की मां बनी हैं। परिवार ने बताया कि उनके लिए यह अनुभव पहले की प्रेग्नेंसी से काफी अलग रहा।

image

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या आप पाने किसी रिश्तेदार के लिए सरोगेट मदर बन सकती हैं?

Loving Newspoint? Download the app now