देशभर में दीपावली का पर्व बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दीपावली की दी शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है।"
सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 20, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।"
उन्होंने अपने संदेश में कहा, "दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। दीपावली भारत का एक प्रमुख और लोकप्रिय त्योहार है। यह अंधकार पर प्रकाश की, अज्ञान पर ज्ञान की, और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। देश के विभिन्न हिस्सों में हर्षोल्लास से मनाया जाने वाला यह त्योहार प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है।"
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आगे लिखा, "इस दिन लोग अपने घरों में मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। आनंद और उत्सव का यह पर्व, आत्मचिंतन और आत्मसुधार का भी अवसर है। दीपावली पर जिस तरह एक दीपक से अनेक दीपक प्रज्वलित होते हैं उसी तरह हम समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता कर उनके जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।"
On the auspicious occasion of Diwali, I extend my heartfelt greetings and best wishes to all Indians, both in India and across the world. pic.twitter.com/SbcMcNjx8R
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 20, 2025
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा, "सभी देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों के दीपों से भारत रोशन हो उठे, हर आंगन में सुख, समृद्धि और मोहब्बत का उजाला फैले।"
सभी देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। 🪔
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 20, 2025
खुशियों के दीपों से भारत रोशन हो उठे, हर आंगन में सुख, समृद्धि और मोहब्बत का उजाला फैले। pic.twitter.com/aGvT9BeO1A
मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मेरी ओर से सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला यह त्योहार आपके जीवन को खुशियों से भर दे। सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए, यह मेरी हार्दिक कामना है।"
सभी देशवासियों को मेरी ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) October 20, 2025
अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला यह अद्भुत पर्व आपके जीवन में आनंद भर दे। सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो, यही मेरी शुभकामना है।
आइए, हम सब मिलकर प्रेम, भाईचारा, सौहार्द और सद्भाव को बढ़ावा दें, तथा… pic.twitter.com/LWoDzd8MAC
कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने भी पोस्ट में लिखा, "प्रकाश और आनंद के महापर्व दीपावली पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं भगवान श्री गणेश और देवी लक्ष्मी से प्रार्थना करती हूं कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।"
सभी देशवासियों को प्रकाश एवं खुशियों के महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री गणेश जी एवं मां लक्ष्मी जी से प्रार्थना करती हूं कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए। #HappyDiwali pic.twitter.com/0MKe4DFajq
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 20, 2025
दीपावली को रोशनी का त्योहार कहा जाता है, जो अधर्म पर धर्म, अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। यह पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, जहां लोग दीये और मोमबत्तियां जलाकर देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं।
You may also like
हैरी ब्रूक-फिल साल्ट का तूफान, फिर आदिल रशीद का जादू, दूसरे T20 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को बच्चों की तरह हराया
महागठबंधन में सीटों का सस्पेंस खत्म, RJD सबसे बड़ा भाई, जानें कांग्रेस-लेफ्ट और VIP के हिस्से में क्या आया
रिफाइंड ऑयल में बनी मिठाइयां: स्वाद में मीठी, लेकिन सेहत पर असर 'कड़वा'
रास्ते में आंख लगना पति को पड़ा महंगा, पत्नी बस` से ही हो गई गायब… उधर दूसरी घटना में महिला ने नकदी उठाई और ससुराल छोड़ वापस पहुंच गई अपने पुराने प्रेमी-पति के पास
त्योहारी उत्साह से बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी लगातार चौथे सेशन में हरे निशान में हुए बंद