दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के खिलाफ विवादित बयान देने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद निशिकांत दुबे की बर्खास्तगी की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता दुबे के आवास की तरफ बढ़ने की तैयारी में थे, हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा, "बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश और उच्चतम न्यायालय पर दिया गया बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की नींव पर सीधा प्रहार है।"
आज @DelhiPYC ने BJP सांसद निशिकांत दुबे द्वारा CJI के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया!
— Indian Youth Congress (@IYC) April 22, 2025
हमारी स्पष्ट मांग है: निशिकांत दुबे को तत्काल बर्खास्त किया जाए! ✊
📍IYC मुख्यालय, नई दिल्ली pic.twitter.com/EGB6JhqjXj
उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय न्यायपालिका की स्वतंत्रता हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है, और इसे किसी भी कीमत पर सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है।
दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि न्यायपालिका पर इस प्रकार के हमले सीधे तौर पर प्रधानमंत्री के इशारे पर हो रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की साजिश चल रही है। उन्होंने कहा कि दुबे को संसद की सदस्यता से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
You may also like
Video: मुस्लिम महिला का हलाला को लेकर छलका दर्द, ससुर ने कई महीनों तक बनाए संबंध, अपने शौहर की मां बनना पड़ा ♩
पहलगाम हमला: भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, अटारी बॉर्डर भी बंद
ट्रंप ने ज़ेलेंस्की की फिर से घेरा, कहा- बहुत लंबे समय तक नहीं टिक पाएंगे...
Video: हिंदुस्तान का कानून नहीं मानते हम.,यूपी की मुस्लिम महिलाओं की बातें सुनकर माथा घूम जाएगा ♩
पहलगाम आतंकी हमले का जल्द बदला लेगा भारत : पूर्व डीजीपी सरबदीप सिंह विर्क