वाराणसी: कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो एयरलाइंस के विमान की बुधवार शाम फ्यूल लीक होने की सूचना पर वाराणसी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करवाई गई। विमान में सवार सभी 166 यात्री सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार पायलट ने वाराणसी एटीसी से संपर्क कर बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई। फ्यूल लीक होने से इंजन रेड सिग्नल दे रहा है। इसके बाद लैंडिंग हुई।
इंडिगो एयरलाइंस का यह विमान कोलकाता से श्रीनगर जा रहा था। बुध्वार को इसके फ्यूल में लीकेज की जानकारी मिलते ही अफरातफरी मच गई। पायलट ने इसकी जानकारी फौरन नजदीकी वाराणसी एयरपोर्ट को दी और इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। वाराणसी एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
जब प्लेन में बैठे यात्रियों को भी फ्यूल लीकेज की जानकारी हुई तो वे भी घबरा गए। हाल ही में हुए विमान हादसों के बाद ऐसे मामलों में अब अधिक सतर्कता बरती जाने लगी है। बहरहाल, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को प्लेन से बाहर निकाल गया। विमान की मरम्मत कराई गई। विमान में सवार सभी 166 यात्री सुरक्षित थे, इसलिए सभी ने राहत की सांस ली।
वहीं, एअर इंडिया का नेवार्क जाने वाला एक विमान मंगलवार देर रात तकनीकी खराबी के कारण मुंबई लौट आया। मंगलवार देर रात एक बजकर 50 मिनट पर नेवार्क के लिए उड़ान भरने वाला बोइंग 777 विमान तीन घंटे से ज्यादा समय तक हवा में रहने के बाद तकनीकी खरीबी के कारण मुंबई लौट आया।

You may also like
भोलेनाथ मेरे पति... भगवा कपड़े पहन काशी जा रही थी नर्सिंग स्टूडेंट, गलती से 1000 किलोमीटर दूर पहुंच गई, फिर जो हुआ
Devuthani Ekadashi 2025 : देवउठनी एकादशी कब है 1 या 2 नवंबर ? जानें सही तारीख, महत्व और पूजा विधि
Medical Jobs 2025: राम मनोहर लोहिया में नर्सिंग ऑफिसर की 400+ वैकेंसी, ₹1.42 लाख तक सैलरी, ऐसे करें अप्लाई
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 265 रन का दिया टारगेट, रोहित-अय्यर ने जमाए अर्धशतक
स्वस्थ रहने के लिए 'माइंडफुल ईटिंग' क्यों है जरूरी, क्या कहता है आयुर्वेद