Next Story
Newszop

दिल्ली यूनिवर्सिटी की लड़की ने तेलुगू सिनेमा में मचाई सनसनी, Mirai की हसीना रितिका नायक के बारे में जानिए सब

Send Push
जितनी खूबसूरत, उतनी ही मासूम और उससे भी अध‍िक दमदार एक्ट्रेस। तेजा सज्जा की फिल्‍म 'मिराई' ने रितिका नायक को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। शुक्रवार, 12 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्‍म ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये की तगड़ी ओपनिंग ली है। फिल्‍म में एक्‍शन, पौराण‍िक कथा और साइंटिफिक फिक्‍शन के मेल की जहां जमकर तारीफ हो रही है, वहीं इटरनेट पर हर किसी का दिल 'मिराई' की विभा यानी रितिका नायक नायक के लिए धड़कने लगा है। 27 साल की इस हसीना की क्‍यूटनेस और सादगी के सब मुरीद हुए जा रहे हैं। दिलचस्‍प बात ये है कि साउथ सिनेमा में धूम मचा रही यह लड़की दिल्‍ली से है और दिल्‍ली यूनिवर्सिटी की पढ़ी हैं।



रितिका 'मिराई' में दमदार स्क्रीन प्रजेंस के साथ ही एक ताजगी लेकर आती हैं। सिनेमा की दुनिया में महज तीन साल पहले कदम रखने वाली रितिका के सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्‍या भी बड़ी तेजी से बढ़ रही है। खबर लिखे जाने तक उन्‍हें इंस्‍टाग्राम पर 498k यूजर्स फॉलो करते हैं।



image

रितिका नायक की फैमिली और जन्‍मरितिक दिल्‍ली के एक मिडिल-क्लास ओडिया परिवार से ताल्‍लुक रखती हैं। 27 अक्‍टूबर 1997 को वह पैदा हुई हैं। फिल्‍मों में एंट्री से पहले उन्‍होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। कई टीवी विज्ञापनों में भी नजर आईं।



रितिका नायक की एजुकेशनसपनों की उड़ान रितिका को फिल्मी दुनिया लेकर आई। लेकिन इससे पहले उन्‍होंने दिल्‍ली के हही सफदरजंग एन्‍क्‍लेव स्‍थ‍िति दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। उन्‍होंने प्रतिष्‍ठ‍ित श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज फॉम वुमन से पढ़ाई की है।

image



22 साल की उम्र में जीता फ्रेश फेस अवॉर्डकॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग में रुचि रखने वाली रितिक नायक ने साल 2019 'दिल्‍ली टाइम्‍स फ्रेश फेस' अवॉर्ड जीता। इतना ही नहीं, वह साल 2020 में मिस ड‍िवा की फाइनलिस्ट भी बनीं।



रितिका नायक की डेब्‍यू फिल्‍ममॉडलिंग करियर के बाद रितिका को फिल्‍मी पर्दे पर पहला मौका 2022 में मिला। वह तेलुगू फिल्‍म 'अशोका वनमलो अर्जुन कल्याणम' में बतौर लीड एक्‍ट्रेस नजर आईं। इस फिल्‍म में उनके साथ विश्वक सेन थे। फिल्‍म में वसुधा के रोल में उन्‍हें बहुत पसंद किया। इस धमाकेदार डेब्यू के लिए उन्हें SIIMA अवॉर्ड में बेस्ट फीमेल डेब्यू (तेलुगू) का नॉमिनेशन भी मिल।



image



रितिका नायक की फिल्‍मेंसाल 2022 में 'अशोका वनमलो अर्जुन कल्याणम' के बाद 2023 में रितिक की 'हाय नन्ना' रिलीज हुई। सुपरस्‍टार नानी की इस फिल्‍म में उन्‍होंने मृणाल ठाकुर की छोटी बहन का किरदार निभाया। अब उनके करियर की तीसरी फिल्‍म 'मिराई' रिलीज हुई है। जबकि आगे उनकी झोली में 'डुएट' और 'VT15 ' भी है।





दीपिका और प्रियंका हैं रितिका की फेवरेट रितिक नायक बॉलीवुड की स्ट्रॉन्ग फीमेल आइकन प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को अपनी प्रेरणा बताती हैं। जाहिर तौर पर, यह उनके करियर क शुरुआत है। वह आगे साउथ सिनेमा के साथ ही बॉलीवुड में भी चमक बिखरेने का सपना देखती हैं।

Loving Newspoint? Download the app now