गुना: MP के गुना जिले में बीते रोज धार गाड़ी से एक किसान को कुचलने वाले भाजपा नेता महेंद्र सिंह नागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 3 दिन में 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है।
जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव में जमीन विवाद में एक किसान हत्या की थार से कुचलकर हत्या के मामले में SDOP विवेक अष्ठाना ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी महेंद्र सिंह नागर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर को एक आरोपी हुकुम सिंह को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दो और आरोपियों जितेंद्र और लोकेश नागर को 28 अक्टूबर मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया था। एसडीओपी ने बताया, घटना में इस्तेमाल थार गाड़ी को भी पुलिस ने राजस्थान से बरामद कर लिया है। अभी देर शाम पुलिस ने मुख्य आरोपी महेंद्र सिंह नागर को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे फतेहगढ़ के पास से गिरफ्तार किया है। अभी तक कुल चार आरोपी पकड़े है।
आरोपी महेंद्र नागर है बीजेपी का नेतावहीं, इस मामले में मुख्य आरोपी महेंद्र नागर बीजेपी का नेता है। महेंद्र पर आरोप है कि वह छोटे किसानों को डरा धमकाकर जमीन पर कब्जा कर लेता है। पुलिस ने इस मामले में महेंद्र नागर समेत उसके परिवार की तीन महिलाओं पर केस दर्ज किया है। साथ ही 14 अन्य लोग आरोपी हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी।
राजस्थान निवासी से 6 बीघा जमीन का था विवादफतेहगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गणेशपुरा गांव में रामस्वरूप का पचलावड़ा राजस्थान निवासी कन्हैया लाल नागर के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते 10 से 15 आरोपियों ने रामस्वरूप और उसकी पत्नी और बेटियों पर फरसा, गंडासी सहित अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने रामस्वरूप पर थार गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उसके दोनों हाथ और दोनों पैर टूट गए। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पूरा विवाद 6 बीघे जमीन को लेकर है।
You may also like

उदयीमान सूर्य को अर्घ्य के साथ लोकआस्था का महापर्व छठ संपन्न

पुलिस की लाठीचार्ज पर महासभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

पवित्र जोड़ा साहिब यात्रा का भाजपा करेगी भव्य स्वागत एवं अभिनंदन: संजय गुप्ता

तालाब में डूबने से किशोर की मौत, घर में मचा काेहराम

पत्रकार एल एन सिंह की हत्या मामले में मां—बेटे गिरफ्तार, गए जेल




