Next Story
Newszop

25 kg कम करने वाली लड़की ने बताया वजन कम करने के लिए क्या खाएं, पेट धंसने लगेगा अंदर

Send Push
साक्षी का वजन 80 किलो था। उसका खूब मजाक बनाया जाता था। उसे अपने साइज के कपड़े नहीं मिलते थे। उसे अपने रोजाना के काम करने में परेशानी होती थी। लगातार 2-3 साल तक जंक फूड खाने से साक्षी का वजन बढ़ गया था और फिर उन्हें पेट में गंभीर संक्रमण हो गया।

वजन बढ़ने से होने वाली परेशानियां जब ज्यादा बढ़ने लगी तो साक्षी ने घर पर ही वर्कआउट करके और हेल्दी होममेड खाना खाकर सिर्फ 6 महीने में 25 किलो वजन कम कर लिया। अब उसका वजन 55 किलो रह गया है और पिछले पांच सालों से मेंटेन है। साक्षी से लोग अक्सर यह सवाल करते हैं कि वजन कंट्रोल करने के लिए क्या खाना चाहिए?

साक्षी ने बताया कि हर इंसान की बॉडी की जरूरत अलग होती है इसलिए यह जरूरी नहीं है कि जो डाइट मैं फॉलो करती हूं उसका असर किसी और पर भी दिखे इसलिए आप अपनी बॉडी की जरूरत के हिसाब डाइट प्लान फॉलो करें। मेरा सिंपल रूल होता है कि जो भी मैं खाऊं उसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर हो, प्रोटीन हो और कार्ब्स भी हो। यह तीनों हेल्दी तरीके से वजन कम करने के लिए जरूरी हैं। इन तीनों की वजह से ही मुझे जल्दी वजन कम करने में हेल्प मिली।
सुबह की शुरुआत वेजिटेबल जूस से image

साक्षी ने बताया कि उनका वजन 80 किलो था और उसने 25 किलो वजन कम किया। इतना ही नहीं पिछले पांच सालों से उसने इस वजन को मेंटेन रखा है। इसके लिए उसने डाइट प्लान फॉलो किया। उसकी सुबह की शुरुआत वेजिटेबल जूस से होती थी जिसमें चुकंदर, गाजर और आंवले शामिल होता है।


सुबह का नाश्ता image

वजन बढ़ाना हो या कम करना हो इसके लिए जरूरी है कि आप सुबह के नाश्ते में क्या खाते हैं। अगर बात करें साक्षी की वेट लॉस जर्नी की तो उसका सुबह का नाश्ता बहुत ज्यादा हेल्दी होता है। वो अक्सर अपने नाश्ते में ड्राई फ्रूट्स और पनीर से भरा मूंग का चिला शामिल करती हैं। इससे उसे पर्याप्त प्रोटीन और फाइबर मिल जाते हैं।


वजन कम करने के लिए क्या खाएं?​

सीजनल फ्रूट्स image

अगर आप वजन कम कर रहे हैं, तो नाश्ते के बाद और दोपहर को खाने से पहले भूख कंट्रोल करने के लिए हेल्दी स्नैक लेना जरूरी है। साक्षी इस बीच कोई भी सीजनल फ्रूट्स खाती है। आप तरूज, खरबूज, सेब, नाशपाती, पपीता जैसे फल खा सकते हैं। इससे उसे फाइबर और विटामिन मिल जाते हैं।


दोहपर का खाना image

वजन कम करने वालों के लिए दोपहर का खाना बहुत ज्यादा महत्पूर्ण है। अक्सर लोग लंच स्किप करते हैं जोकि एक बड़ी गलती है। वजन कम करने के लिए आपको साक्षी की तरह अपने लंच में दाल, चावल, सब्जी, दही, रायता शामिल करना चाहिए।


शाम को एक गिलास दूध image

साक्षी ने बताया कि प्रोटीन और कैल्शियम की जरूरत पूरी करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट लेना बहुत जरूरी है। यही वजह है कि वो शाम को भूख लगने पर एक गिलास दूध लेती हैं। दूध में वो सभी जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के कामकाज के लिए चाहिए।


रात को सादा खाना image

वजन कम करने के लिए रात को ज्यादा खाने से बचना चाहिए। सभी एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि रात को सादा लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर खाना चाहिए। साक्षी भी इस नियम को फॉलो करती है। उसके रात के खाने में दाल, रोटी, पनीर की भुर्जी जैसी शामिल होती हैं।

डिस्क्लेमर : जो चीजें इनके काम आईं जरूरी नहीं है कि आपके लिए भी काम करें। तो इस लेख में बताई गई डाइट-वर्कआउट को आंख मूंदकर फॉलो करने से बचें और पता करें कि आपके शरीर के लिए सबसे अच्छा क्या काम करता है।

Loving Newspoint? Download the app now