Top News
Next Story
Newszop

UP Weather: इस सप्ताह करवट लेगा मौसम, जानिए यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

Send Push
अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से मौसम जस का तस बना हुआ है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 30℃ से 36℃ के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है। जिसके चलते दिन के समय ठीकठाक गर्मी पड़ रही है। हालांकि, रात होते ही मौसम ठीक हो जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले गुरुवार से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। ये सिलसिला कुल दो दिनों तक जारी रह सकता है। फिलहाल प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है।प्रदेश में 22 अक्टूबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसी तरह 23 अक्टूबर को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रह सकता है। प्रदेश में 24 अक्टूबर से मौसम बदलने के आसार जताए गए हैं। 24 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही 25 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को भी गरज चमक के साथ कई जगहों पर बारिश होने के आसार जताए गए हैं।सोमवार को मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। नजीबाबाद में 18.6℃, मेरठ में 19.7℃ और चुर्क में 19.4℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही आगरा ताज में 20℃, अयोध्या में 20℃, गाजीपुर में 20℃, फुरसत गंज में 20.4℃, कानपुर शहर में 20.7℃ और इटावा में 20.6℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा वाराणसी बीएचयू में 36.9℃ अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है।
Loving Newspoint? Download the app now