Top News
Next Story
Newszop

आज का मिथुन राशि का राशिफल 23 अक्टूबर 2024: कमाई अच्छी होगी लेकिन, निवेश में सतर्क रहें

Send Push
Gemini Horoscope 23 October, 2024:आज मिथुन राशि का करियर राशिफल : मिथुन राशि वालों के लिए आज बुधवार का दिन व्यापारिक कार्यों में प्रगति और और लाभ का संयोग बना रहा है। आज बनने वाला बुधादित्य योग आपको बिजनेस और मार्केटिंग के क्षेत्र में विशेष रूप से सफल बनाएगा।। आर्थिक मामलो में आज आपको अपने प्रयास से बढकर लाभ मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा और उनका सपोर्ट भी आपके साथ बना रहेगा। आपको आज धन का निवेश संभलकर करना होगा क्योंकि आर्थिक नुकसान यहां हो सकता है। वैसे आज आपको उपहार भी मिलने का योग बना हुआ है। आज मिथुन राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : घर परिवार में आज आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा।। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपका सुखद रहेगा। आपको आज प्रेमी के साथ आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज अपने छोटे भाई बहनों की भी मदद करनी होगी। शाम के समय आपका व्यस्तता में बीतेगा। माता की सेहत का आपको ध्यान रखना। उन्हें कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। आज मिथुन राशि की सेहत : स्वास्थ्य आज आपका कुल मिलाकर मिथुन राशि वालों का अच्छा रहेगा। लेकिन बदलते मौसम की वजह से गले तकलीफ और सर्दी जुकाम की भी समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको बदलते मौसम से हिसाब से आहार विहार अपनाना चाहिए। आज मिथुन राशि के उपाय : मिथुन राशि के जातकों को आज उपाय के तौर पर गायत्री मंत्र और चालीसा का पाठ करना चाहिए। गाय को हरा चारा खिलाना भी फायदेमंद रहेगा।
Loving Newspoint? Download the app now