Next Story
Newszop

आज का धनु राशि का राशिफल 17 जून 2025 : आज का दिन अच्छा रहने वाला है, छात्रों को सफलता मिलेगी

Send Push
Dhanu Horoscope 17 June 2025 :



आज धनु राशि का करियर राशिफल : धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता से भरा साबित होगा। आपको कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। लेकिन सरकारी नियमों की अनदेखी या टैक्स संबंधित किसी त्रुटि के कारण आपके व्यवसाय में अड़चन आ सकती है। किसी सरकारी विभाग से जुड़ा आर्थिक दंड लग सकता है, अतः सभी दस्तावेज और रजिस्ट्रेशन की स्थिति की जांच अवश्य करें। यदि आपने किसी सरकारी योजना या नियम का उल्लंघन किया है, तो सावधान रहें। वहीं नौकरीपेशा लोग आज ऑफिस की कार्यप्रणाली में गड़बड़ी या अनैतिक कार्यों जैसे रिश्वत, अनुचित लाभ आदि से जुड़ी गतिविधियों से प्रभावित हो सकते हैं। सतर्क रहना आवश्यक है। कोई कानूनी या प्रशासनिक कार्य लंबित है तो जल्द निपटाएं।



आज धनु राशि का पारिवारिक जीवन : आपके घर में धार्मिक वातावरण बना रहेगा। किसी पूजा, व्रत, या अनुष्ठान का आयोजन हो सकता है जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। परिवार के बड़े सदस्य किसी शुभ कार्य की योजना बना सकते हैं, और विवाह योग्य संतान के लिए रिश्ता तय होने के योग बन रहे हैं। परिवार के बीच सामंजस्य बढ़ेगा और आपसी सहयोग की भावना प्रबल रहेगी। छोटे भाई-बहनों के साथ संवाद में निकटता बढ़ेगी।



आज धनु राशि की सेहत : स्वास्थ्य के मामले में आज बवासीर से संबंधित समस्या परेशानी हो सकती है। यदि आप लंबे समय से अनियमित खानपान कर रहे हैं या कब्ज से ग्रस्त हैं तो अतिरिक्त सतर्कता बरतें। भारी भोजन करने से परहेज करें और रात को खाने के बाद टहलने की आदत डालना आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। आज तैलीय और मसालेदार भोजन से बचें, और अधिक से अधिक फाइबर युक्त आहार लें।



आज धनु राशि के उपाय : संकट मोचन हनुमानजी की पूजा करने से लाभ होगा और आपके सभी कष्‍ट दूर होंगे। मंदिर में जाकर बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।



Loving Newspoint? Download the app now