बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और निर्देशक अनिल कपूर और बोनी कपूर हाल ही में ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे और स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। बोनी कपूर और अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन बीते 2 मई को मुंबई में हुआ था। अपनी मां की आत्मा की शांति के लिए दोनों भाइयों ने मां गंगा की आरती और पूजा-अर्चना की।
बोनी कपूर और अनिल कपूर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मिले। इस दौरान दोनों भाई आश्रम में पूजा-पाठ करते हुए नजर आए। दोनों ने अपनी मां निर्मल कपूर के साथ बिताए अंतिम क्षणों को चिदानंद सरस्वती के साथ शेयर किया। बोनी कपूर और अनिल कपूर का स्वामी चिदानंद ने माला पहनाकर स्वागत किया।
2 मई को अनिल कपूर की मां का हुआ था निधनबोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में 2 मई को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया था। निर्मल कपूर पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
दोनों भाइयों ने साथ मिलकर एक रूद्राक्ष का पौधा भी लगायाबोनी कपूर ने अपनी मां के निधन पर एक्स पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, '2 मई 2025 को, अपने परिवार के बीच निर्मल कपूर ने शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उन्होंने एक खुशहाल जीवन जिया। उनके पीछे चार बच्चे, प्यारी बहुएं, दामाद, ग्यारह पोते-पोतियां, चार परपोते-परपोतियां और ढेर सारी यादें रह गई हैं। उनकी स्नेह और दयालुता हर उस व्यक्ति को छू गई जो उनके करीब रहा। वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी, हमेशा याद की जाएंगी।' इस अवसर पर दोनों भाइयों ने स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि के साथ मिलकर एक रूद्राक्ष का पौधा भी लगाया।

You may also like
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो: छात्रा और शिक्षक की शादी की सच्चाई
केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से पहले महंगाई भत्ते में सीमित वृद्धि का सामना
गुजरात में प्रेमी-प्रेमिका की नदी में फंसी मोहब्बत का वीडियो वायरल
अंडे के सेवन के स्वास्थ्य पर प्रभाव: एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण
शिकोहाबाद में कुएं में गिरने से तीन की मौत, बच्चों का दिल दहला देने वाला इंतजार