अशोकनगर: देश में संभवत: एमपी का अशोकनगर इकलौता जिला होगा जहां पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शुरू किए गए सेवा पखवाड़े में कांग्रेस विधायक ने भी सहभागिता निभाई तो डीएम सड़कों पर फावड़े से कचरे के ढेर हटाते दिखे। यह तो ठीक पहली दफा कलेक्टर आदित्य सिंह, सीईओ राजेश जैन सहित अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर ने अपना ब्लड डोनेट किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित 'सेवा पखवाड़ा' के तहत अशोकनगर जिले में भी विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। अभियान की शुरुआत कलेक्टर आदित्य सिंह ने स्वयं हाथ में झाड़ू और फावड़ा उठाकर की। इस दौरान एक अनूठी राजनीतिक तस्वीर भी देखने को मिली, जब भाजपा के इस आयोजन में कांग्रेस विधायक भी शामिल हुए, जो अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मध्य प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार, जिले में 'सेवा पखवाड़ा' का शुभारंभ शहर के बस स्टैंड से किया गया। यहाँ कलेक्टर आदित्य सिंह ने न केवल झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया, बल्कि गंदगी के ढेर को फावड़े से उठाकर भी फेंका। उनके साथ पूर्व विधायक जजपाल सिंह 'जज्जी' और अन्य अधिकारी व नागरिक भी इस स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त, कलेक्टर आदित्य सिंह, जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन, अपर कलेक्टर डीएन सिंह, डिप्टी कलेक्टर मनीष धनगर ने भी रक्तदान कर सेवा कार्य की मिसाल पेश की। बाद में सांदीपनी स्कूल में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
BJP के अभियान में शामिल हुए कांग्रेस विधायक
इस सेवा पखवाड़े की सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस विधायक की भागीदारी को लेकर हो रही है। अशोकनगर से कांग्रेस विधायक हरीबाबू राय ने तुमैन गांव में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और सेवा कार्यों में हाथ बंटाया। एक ओर जहां कांग्रेस नेता अक्सर भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की आलोचना करते हैं, वहीं प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आयोजित इस सरकारी अभियान में कांग्रेस विधायक का शामिल होना स्थानीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। उनकी यह भागीदारी क्षेत्र में राजनीतिक सौहार्द के एक नए अध्याय के रूप में देखी जा रही है।

You may also like
हैवानियत की हदें पार, सुनसान जगह पर बकरी का रेप कर रहा था शख्स, मौके पर पहुंचे लोगों ने बनाया वीडियो, फिर...
'मिर्जापुर: द फिल्म' में गुड्डू भैया दिखेंगे और दमदार, अली फजल ले रहे पहलवानी की ट्रेनिंग
राहुल गांधी ने लगाया वोटरों के नाम डिलीट करने का आरोप, चुनाव आयोग और बीजेपी ने बेबुनियाद बताया
ट्रेनें रुकती हैं पर लोग` नहीं उतरते… क्योंकि इन रेलवे स्टेशनों पर छुपे हैं वो किस्से जो आज भी रूह कंपा देते हैं
NPS मल्टीपल स्कीम: 100% इक्विटी में निवेश का मौका ,PFRDA ने रिटायरमेंट प्लानिंग को दिया नया मोड़