Next Story
Newszop

बिहार का मौसम 10 सितंबर: दरभंगा, मधुबनी, बक्सर, अरवल सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें वेदर अपेड्टस

Send Push
पटना: बिहार के मौसम में बारिश का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। राज्य में आज (10 सितंबर) को भी मानसूनी सक्रियता बनी हुई है। इसके चलते मौसम विभाग ने बिहार के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी पटना में आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर बिहार और उत्तर-पूर्व बिहार के ज्यादातर जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण बिहार के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।





बिहार में कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज जिले में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। जबकि उत्तर मध्य बिहार के दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली जिले के अनेक स्थानों पर वर्षा की संभावना। वहीं उत्तर पूर्व बिहार के किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, अररिया जिले कई जिलों में भारी वर्षा हो सकती है।



बात करें दक्षिण पश्चिम बिहार की तो यहां भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल जिले के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। जबकि दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा जिले में आंशिक वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, जमुई के अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है।



किशनगंज, भागलपुर और बेगूसराय में भारी वर्षा का अलर्टमौसम विभाग के मुताबिक, आज राज्य के अधिकांश जिलों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और मेघगर्जन/बिजली गिरने की संभावना है। किशनगंज, भागलपुर और बेगूसराय में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।



आज कितना रहेगा बिहार का तापमान?

आज राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री कम रह सकता है।

Loving Newspoint? Download the app now