अगली ख़बर
Newszop

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal 29 सितंबर 2025 : शुभ योग का बना संयोग, वृश्चिक,धनु और कुंभ राशि को आज सप्ताह के पहले दिन मिलेगा लाभ

Send Push
Aaj Ka Rashifal 29 September 2025 : 29 सितंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृश्चिक,धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज धनु राशि में होने से चंद्रमा और शुक्र के बीच नवम पंचम योग बन रहा है। जबकि गुरु के साथ चंद्रमा आज समसप्तक योग बनाएंगे। ऐसे में आज सोमवार का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानें अपना आज का राशिफल।
मेष राशि,शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी image

मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी,आपका उत्साह आज चरम पर रहेगा। शाम के समय स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है,स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान के भविष्य को लेकर आज आप चिंतित हो सकते हैं। दिन का कुछ समय आप अपने परिवार के बड़े-बुजुर्ग सदस्यों की सेवा में बिताएंगे। आपको आज किसी सगे संबंधी के सहयोग से फायदा भी होगा। आप आज कारोबार में अच्छी कमाई कर पाएंगे।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। पीली वस्तुओं का दान करें।


2 Taurus 1 image

वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको अपने अधूरे कार्यों को पूरा करना होगा। और इसके लिए आज आलस्य का त्याग करना होगा। सामाजिक पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पिछले कुछ समय से जीवनसाथी के साथ चल रहा विवाद आज समाप्त हो सकता है। परिवार में आपसी सामंजस्य बढेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आपको आज विरोधियो और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा।


आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज काली चालीसा का पाठ करना चाहिए।


मिथुन राशि, आज दिन भाग दौड़ वाला रहेगा image

मिथुन राशि के जातकों को आज सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। दिन आपका आज भागदौड़ में बीतेगा। संतान की शिक्षा और करियर को लेकर आज विशेष रूप से आपको चिंता हो सकती है। विदेश से व्यापार करने वालों को आज फायदा हो सकता है। काम के सिलसिले में आज आपको यात्रा भी करनी होगी। आज आप अपने जीवन साथी को शौक श्रृंगार का कोई सामान उपहार में दे सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आज बना रहेगा।



आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और आज श्रीसूक्त का पाठ करें।


कर्क राशि,कमाई के साथ दिन खर्चीला image

कर्क राशि के लिए आज सोमवार का दिन खर्चीला रहेगा। आपको आज कानूनी मामलों में भी सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरी में दिन का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको दोस्तों और सहकमियो से सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज कमाई तो अच्छी होगी लेकिन आपको आज परिश्रम अधिक करना होगा। किसी कर्मचारी की वजह से आपको आज क्रोध भी आ सकता है जिस पर आपको आज संयम रखना होगा। छात्रों को सफलता पाने के लिए आज कड़ी मेहनत करनी होगी।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीकाली चालीसा का पाठ करें।


सिंह राशि, लेन देन में आज सतर्क रहना होगा image

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपके मान सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कमाई के साथ आपका खर्च भी आज बढा रहेगा। ससुराल पक्ष से संबंध मजबूत होंगे। दोस्तों के साथ लेनदेन में सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। आज बाहर का खाना खाने से परहेज करें तो बेहतर होगा।



आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा सप्तशती के सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।


कन्या राशि, भाग्य कमाई का अवसर देगा image

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप अपने घर में कोई नया जरूरी सामान ला सकते हैं, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज आपकी आर्थिक स्थिति पर नजर डालें तो आपको आज भाग्य कमाई का अच्छा अवसर प्रदान करेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपके भाई की मदद से भी आपको फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उन्हें कुछ परेशानी होने की आशंका है।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर कन्याओं को फल देना चाहिए।


तुला राशि,आर्थिक मामलो में धैर्य से काम लेना होगा image

तुला राशि के लिए आज सोमवार का दिन कुल मिलाकर सामान्य रहेगा। आपको आज अपने काम से काम रखना चाहिए,दूसरों के मामलो में आज अधिक दूर जाने का प्रय़ास नहीं करें नहीं तो परेशानी होगी। आपको आज किसी सगे संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। आप किसी सामाजिक और राजनीतिक काम में सक्रिय रह सकते हैं। आपको आज आर्थिक मामलों में धैर्य से काम लेना होगा। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदायक हो सकता है। आप तुला राशि क छात्र शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगं। किसी शुभ मांगलिक काम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर देवी काली के बीज मंत्र ओम क्रां क्रीं क्रौं सः कालीकायै नमः का जप करना चाहिए।



वृश्चिक राशि,मान सम्मान की प्राप्ति होगी image

आज का दिन वृश्चिक राशि के जातको के लिए सुखद और लाभदायक रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपको आज मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको आज कुछ नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक व्यवसाय में आपको आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों से संबंधित किसी समस्या को लेकर आपको आज कुछ परेशानी हो सकती है लेकिन अच्छी बात यह भी है कि आज आपको प्रॉपर्टी से संबंधित काम में सफलता मिलेगी। आपके घर में आज कुछ सुख साधनों से संबंधित वस्तुओं का आगमन भी हो सकता है।



आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंदों को चावल का दान करें।



धनु राशि, आर्थिक प्रयास आज सफल होगा image

धनु राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, आज के दिन किए गए आर्थिक प्रयास में आपको लाभ मिलेगा। कमाई में आज वृद्धि होने का संयोग बना है। परिवार से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। आप आज बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे और बच्चों के लिए आप कुछ खरीदारी भी करेंगेो। जीवनसाथी के साथ आपको आज सामंजस्य बनाए रखने की जरूरत है, किसी बात को लेकर आपस में मतभेद हो सकता है। लव लाइफ मजबूत होगी। पढ़ाई में मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। कोई यात्रा से संबंधित योजना बन सकती है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर श्रीगायत्री मंत्र का जप करना चाहिए।



मकर राशि,सरकारी काम मे सफलता मिलेगी image

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज अपने बजट का ध्यान रखने रखते हुए खर्च करना चाहिए। रोजी रोजगार के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। विदेश व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ का विशेष मौका मिलेगा। आज आपको कहीं से अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है, आज ससुराल पक्ष के संबंधों में तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। सरकारी क्षेत्र का अटका काम आज आपका पूरा हो सकता है। आपको आज प्रॉपर्टी के काम मे भी लाभ मिलने का योग बना हुआ है।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनों या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें