मुंबई: नवी मुंबई हवाई अड्डे के शुरू होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मंगलवार को बड़ा अपडेट सामने आया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (एनएमआईए) को एयरोड्रम लाइसेंस जारी कर दिया। डीजीसीए के लाइसेंस देने के बाद अब नवी मुंबई एयरपोर्ट के शुभारंभ का रास्ता साफ हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली से पहले इस हवाई अड्डे का शुभारंभ कर सकते हैं। नवी मुंबई के साथ ग्रेटर नोएडा में बने जेवर एयरपोर्ट को डीजीसीए ने लाइसेंस जारी किया है। नवी मुंबई एयरपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित मुंबई दौरे में शुरू हो सकता है। पीएम मोदी के 8-9 अक्तूबर को मुंबई आने का कार्यक्रम बन रहा है।
नवी मुंबई एयरपोर्ट तैयार हुआ
डीजीसीए से एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के साथ ही नवी मुंबई एयरपोर्ट की प्रगति में अहम इंतजार खत्म हो गया है। डीजीसीए ने कड़े सुरक्षा और नियामकीय मानकों को पूरा करने के बाद यह लाइसेंस दिया है। लाइसेंस परिचालन (उड़ानें) शुरू करने के लिए एक अनिवार्य है। नवी मुंबई एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों की नजर में यह बड़ी उपलब्धि है। नवी मुंबई एयरपोर्ट के शुरू होने से जहां मुंबई एयरपोर्ट को बड़ी राहत मिलेगी तो वहीं नवी मुंबई एयरपोर्ट से महाराष्ट्र की प्रगति के नए द्धार खुलने की उम्मीद की जा रही है।
फडणवीस ने पीएम को किया था ब्रीफ
महाराष्ट्र में बाढ़ की मुआयना करने के बाद पिछले हफ्ते जब सीएम देवेंद्र फडणवीस दिल्ली के दौरे पर गए थे। तब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवी मुंबई एयरपोर्ट की प्रगति से अवगत कराया था। तब यह भी चर्चा सामने आई थी कि राज्य सरकार ने नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम डी बी पाटिल रखने की सिफारिश्या की है।

You may also like
सिरमौर के गिरीपार जनपद क्षेत्र में मक्की से भूना हुआ सत्तू किया जाता है तैयार
पेड़ से आम गिरा अंधा गूंगा लंगड़ा` और बहरा पास बैठे हैं पहले आम कौन उठाएगा? क्या आप बता सकते हैं
शरीर में गाँठ किसी भी तरह की` हो या फोड़े-फुंसी हो; इन सब के रामबाण घरेलु उपाय
अब चूहे आपके घर में कभी नहीं` घुसेंगे – जानिए चूहे भगाने का अब तक का सबसे कारगर और रामबाण देसी उपाय एक बार आज़माकर देखिए
"Dussehra 2025" दशहरा के दिन पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, शत्रुओं से मिलेगी मुक्ति