Next Story
Newszop

मुंबई : दोपहर फिजिकल रिलेशन बनाने से पत्नी ने किया इनकार तो गुस्साए पति ने लगा दी आग

Send Push
मुंबई : मुंबई के चेंबूर से सटे आरसीएफ इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी द्वारा इनकार करने पर उसने उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है, जबकि महिला को गंभीर हालत में सायन के लोकमान्य तिलक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



आरसीएफ पुलिस के अनुसार, महिला करीब 33% जल गई हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। 46 वर्षीय आरोपी वाशी नाका इलाके में रहता है, जबकि उसकी पत्नी घरेलू सहायिका का काम करती है।



अवैध संबंध का था शकपुलिस का कहना है कि आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध हैं, इसी शक को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। घटना वाले दिन, दोपहर के समय पत्नी द्वारा संबंध बनाए जाने से इनकार करने पर आरोपी गुस्से में आ गया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।



बहस के दौरान आरोपी ने पत्नी पर अवैध संबंधों का आरोप लगाया और उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाया। इस पर महिला ने गुस्से में खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन माचिस नहीं जली। इसी दौरान आरोपी ने घर में गैस स्टोव पर कागज जलाया और जलता हुआ कागज महिला पर फेंक दिया।



पीड़िता के बयान के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई पड़ोसियों ने महिला की चीख-पुकार सुनकर तुरंत मदद की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची आरसीएफ पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loving Newspoint? Download the app now