Next Story
Newszop

गयाजी में महिलाओं और छात्राओं के लिए शुरू हुई पिंक बस सेवा, सुरक्षित यात्रा का नया विकल्प

Send Push
गयाः बिहार में गयाजी शहर में महिलाओं और छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अब उनके लिए पिंक बस सेवा शुरू हो गई है. साथ ही, गयाजी से टिकारी जाने वाली बसें अब साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कैम्पस में भी रुकेंगी।



जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) राजेश कुमार और यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने मिलकर बसों को हरी झंडी दिखाई। इससे छात्राओं को आने-जाने में आसानी होगी. बसों का टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है।



गया जंक्शन से चलेंगी दो पिंक बसें

डीटीओ राजेश कुमार ने बताया कि शहर में पिंक बस सेवा शुरू हो गई है। अभी गया जंक्शन से दो पिंक बसें चलेंगी। पहली बस गया जंक्शन से केंद्रीय विश्वविद्यालय पंचानपुर टिकारी के लिए चलेगी। ये बस दिन में चार बार चक्कर लगाएगी। सुबह 5.50 बजे यह बस गया जंक्शन से रवाना होगी। सुबह 6.10 बजे यह केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंचेगी और 7.00 बजे टिकारी पहुंचेगी। इसके बाद, 8.30 बजे यह फिर जंक्शन से चलेगी और 9.10 बजे विश्वविद्यालय और 10.00 बजे टिकारी पहुंचेगी। तीसरी बार यह बस 11.40 बजे जंक्शन से चलेगी। 12.20 बजे विश्वविद्यालय और 1.20 बजे टिकारी पहुंचेगी। शाम को 3.10 बजे यह बस जंक्शन से चलेगी और 3.50 बजे विश्वविद्यालय और 4.30 बजे टिकारी पहुंचेगी।



दूसरी बस गया जंक्शन से मगध विश्वविद्यालय के लिए चलेगी

दूसरी बस गया जंक्शन से मगध विश्वविद्यालय बोधगया के लिए चलेगी। यह बस दिन में तीन बार चक्कर लगाएगी। सुबह 8.20 बजे यह बस गया जंक्शन से चलेगी और 8.40 बजे सिकड़िया मोड़ पहुंचेगी। 9.30 बजे यह मगध विश्वविद्यालय पहुंचेगी। फिर, 11.10 बजे यह गया जंक्शन से चलेगी। 11.30 बजे सिकरिया मोड़ और 1.45 बजे मगध विश्वविद्यालय पहुंचेगी। शाम को 3.00 बजे यह बस गया जंक्शन से चलेगी, 3.20 बजे सिकड़िया मोड़ और 4.30 बजे मगध विश्वविद्यालय पहुंचेगी।

भविष्य में और भी बसें चलाई जाएगी



डीटीओ ने आगे बताया कि भविष्य में और भी बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि जैसे ही गया जिले को और बसें मिलेंगी, उन्हें गया-वाया गया इंजीनियरिंग कॉलेज-भाया खिजरसराय तक चलाया जाएगा।



इस नई बस सेवा से महिलाओं और छात्राओं को बहुत फायदा होगा। उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से यात्रा करने का मौका मिलेगा। साथ ही, यूनिवर्सिटी के छात्रों को भी अब आसानी से आने-जाने की सुविधा मिलेगी। बसों का समय सारणी जारी होने से लोगों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में भी मदद मिलेगी। यह कदम गया शहर के लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

Loving Newspoint? Download the app now