आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना सिकंदारा के शास्त्रीपुरम स्थित एक होटल के वॉशरूम से युवती ने छलांग लगा दी। ये हादसा तब हुआ जब पुलिस ने उस होटल में छापा मारा था। बदनामी और पुलिस के पकड़े जाने के डर से युवती ने होटल से छलांग लगाई थी। घायल अवस्था में मिली युवती को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह मामला मंगलवार दोपहर का है। शास्त्री पुरम स्थित आरवी काम्पलेक्स में होटल हेवन संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो युवती घायल अवस्था में थी। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने जब होटल में जांच की तो पांच कमरे बने थे। जिनमें से एक कमरा सजा हुआ था। उसमें हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ था। बाकी अन्य कमरे भी पुलिस को अस्त व्यस्त हालत में मिले थे।
अंदर से बंद मिला था वॉशरूम
एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची और होटल की जांच की तो उसमें एक कमरे का वॉशरूम अंदर से बंद मिला था। ये वही कमरा था। जिसकी छत से युवती कूदी थी। पुलिस ने एक युवक को अरेस्ट किया है।
जानकारी मिल रही है कि इस होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होती थीं। आसपास के लोगों ने इसके बारे में पुलिस को जानकारी दी थी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

You may also like

'शिरडी के साईं बाबा' फेम सुधीर दलवी की हालत गंभीर, सेप्टिक से जूझ रहे एक्टर, परिवार ने मांगी 15 लाख रुपये की मदद

मोहम्मद का बेटा मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता? ओवैसी ने बिहार चुनाव में उठाया गंभीर सियासी मुद्दा, तेजस्वी के प्लान को लगा पलीता!

Varanasi Weather Update : मोंथा तूफान से बदला काशी का मौसम, आठ महीने बाद मिली राहत

रोहित शर्मा का टूट गया 264 रनों का विश्व रिकॉर्ड, इस भारतीय बल्लेबाज ने दुनिया को किया हैरान, जड़े 277 रन

'पुणे ग्रैंड टूर 2026' खेल पर्यटन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देगा: रक्षा खडसे