नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के गति शक्ति विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, सरदार वल्लभभाई पटेल की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने गुजरात की उपलब्धि की तारीफ की। राजनाथ सिंह ने वडोदरा शहर को लेकर भी बोले।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गुजरात एक ऐसी धरती है जिसने देश को विचार, विचारधारा और नेतृत्व दिया है। यही वह धरती है जहां महर्षि दयानंद सरस्वती ने सामाजिक जागृति की मशाल जलाई थी। यहीं सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया।
गुजरात ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा दूरदर्शी नेतृत्व दिया, जिसने देश की राजनीति में विकास और राष्ट्रहित की नई परिभाषा गढ़ने में कामयाबी हासिल की है। अगर मैं खास तौर पर वडोदरा की बात करूं, तो यह मुझे सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कृति और तकनीक का अद्भुत संगम लगता है।
गति शक्ति विश्वविद्यालय की जमकर की तारीफ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गति शक्ति विश्वविद्यालय सिर्फ एक शैक्षनिक संस्थान नहीं है। यह संस्थान उन संस्थानों में नहीं आता है जिन्हें हम आम तौर पर परंपरागत संस्थान कहते हैं। यह एक गतिशक्ति विश्वविद्यालय है। यह विश्वविद्यालय राष्ट्रीय आकांक्षा को मूर्त रूप दे रहा है। यह विश्वविद्यालय अपने नाम की तरह गति और शक्ति दोनों का सही उदाहरण है। साथियों आपके संस्थान की एक विशेषता भी है कि यह शुद्ध रूप से अप्लाइड नॉलेज पर विशेष रूप से बल देता है।

You may also like
दिमाग घुमा देगी ये तस्वीर! फोटो में छिपी हैं कितनी चिड़ियां, गिनकर सिर्फ 1% लोग ही दे पाएंगे सही जवाब
सरकार मुठभेड़ के लिए चर्चा का इंतजार कर रही थी… सपा सांसद रमाशंकर राजभर कश्मीर में एनकाउंटर पर क्या बोल दिए
बिना 10000 कदम चले भी घट सकता है वजन, एक्सपर्ट ने बताये रोजाना 300 -500 कैलोरी बर्न करने के अमेजिंग टिप्स
NASA पर भी छंटनी की गाज गिरी: करीब 4000 कर्मचारियों की छुट्टी, अमेरिका में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए
देश के 2 सबसे गरीब आदमी एमपी में, एक की सालाना कमाई 0 तो दूसरे की 3 रुपये, लोग हैरान नहीं, मजे ले रहे हैं