लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक लड़की फिल्म देखने आई थी। फिल्म के इंटरवल के दौरान उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह लेडीज बाथरूम से चिल्लाते हुए बाहर निकली। लड़की ने बताया कि इंटरवल होने पर वह बाथरूम के लिए गई थी, उसके पीछे-पीछे एक युवक भी घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। मॉल के स्टॉफ और लड़की के दोस्तों ने युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले युवक को कर दिया।
कुशीनगर के कसया इलाके की एक लड़की अपनी सहेली और अन्य दो परिचितों के साथ गोरखपुर स्थित मॉल में फिल्म देखने आई थी। सभी फिल्म देख रहे थे। इंटरवल हुआ तो लड़की बाथरूम चली गई। उसके पीछे-पीछे एक युवक भी घुस गया। लड़की चिल्लाते हुए बाथरूम से बाहर निकली। उसने आरोप लगाया कि युवक उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी शिकायत लड़की और उसके दोस्तों ने मॉल स्टॉफ से की। युवक को लड़की के दोस्तों और मॉल स्टॉफ ने पकड़ लिया। उससे जब सवाल किया गया तो कोई जवाब नहीं दे पाया।
लोगों की भीड़ में से किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची ने युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक भी कुशीनगर के थाना पड़रौना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है, जो भी तथ्य मिलेंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हंगामा होने के चलते काफी देर तक शो रुका रहा। पुलिस आरोपी को साथ लेकर थाने चली गई।

You may also like

सब्जी वालों पर बुलडोजर चलवाना पड़ा भारी... ACP दिनेश से वापस लिया गया ट्रैफिक इंचार्ज का चार्ज, जानें कौन

भारत का 'लालची' दोस्त फ्रांस राफेल को बना रहा बेअसर? चीन के 2 करीबी दोस्तों से सौदा, पाकिस्तान-तुर्की के पायलट लेंगे ट्रेंनिंग!

सिलेंडर चोरी से..जेल में खूनखराबे तक, महिला क्रिकेटर्स संग शर्मनाक हरकत करने वाले अकील खान की कुंडली

सूर्य नमस्कार की आड़ में नमाज? बुरहानपुर में मुस्लिम टीचर की हरकत पर भड़के हिंदूवादी संगठन, सस्पेंशन की गिरी गाज

Video: बंदर के बच्चे ने माँ के चेहरे पर फोड़ दिया पटाखा! माँ उसके पीछे दौड़ी, मज़ेदार वीडियो वायरल