Next Story
Newszop

कपड़ों की गांठ बनने से रोकने के चक्कर में वॉशिंग मशीन में मत धो बैठना हाथ, पॉलीथिन वाली ट्रिक के जान लो नुकसान

Send Push
वॉशिंग मशीन में कपड़े धोना एक आसान और समय बचाने वाला काम है। घंटों का काम मिनटों में करने की इसकी खूबी की वजह से हर कोई अपने घर में वॉशिंग मशीन रखता ही है। लेकिन कपड़े धोते समय एक दूसरे में उलझने से उनमें गांठ बन जाती है, जिन्हें अलग-अलग करने में मेहनत भी खूब हो जाती है।

हालांकि इस समस्या का समाधान करने के लिए पॉलीथिन को गांठ लगाकर डालने की ट्रिक वायरल हो रही है। दावा है कि इससे कपड़ों में गांठ नहीं लगेगी। अब ये ट्रिक काम आसान करेगी या नुकसान का कारण बनेगी। इसके लिए आपको ट्रिक और उससे होने वाले खतरे पर गौर कर लेना चाहिए।
सबसे पहले जानें क्या है वायरल ट्रिक image

आपको सबसे पहले किचन से एक प्लास्टिक यानी पॉलीथिन लेना है, बाजार से सब्जी या कोई सामान लाने के बाद इस्तेमाल की हुई पॉलिथीन भी ले सकती हैं। बस उसे एक बार पहले पानी से धोकर सुखा लें। उसके बाद गांठ लगाकर मशीन में डाल दें। दावा है कि इस तरह कपड़े धोने से गांठ बनने का दिक्कत नहीं होगा।



मशीन को हो सकते हैं ये तीन नुकसान image

ड्रेनेज सिस्टम ब्लॉक होना- अगर कपड़ों के साथ पॉलिथीन की गांठ डालकर धोते हैं, तो यह गांठ वॉश साइकिल के दौरान खुल सकती है और प्लास्टिक के टुकड़े ड्रेनेज पाइप में फंस सकते हैं। जिससे पाइप ब्लॉक हो सकता है और मशीन का पानी बाहर निकलना बंद हो सकता है।



पंप और मोटर पर असर-ड्रेनेज पाइप में रुकावट आती है, तो इसका सीधा असर मशीन के पंप और मोटर पर पड़ता है। पानी को बाहर निकालने के लिए पंप पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे मोटर गर्म हो सकती है और खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।




फिल्टर में रुकावट- कई वॉशिंग मशीन में एक फिल्टर लगा होता है जो कपड़ों से निकले रेशों और कचरे को जमा करता है। पॉलिथीन के टुकड़े इस फिल्टर में भी फंस सकते हैं, जिससे पानी की निकासी धीमी हो सकती है और मशीन की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है।




कपड़ों पर होने वाले नुकसान image

अगर कपड़ों के साथ पॉलीथिन की गांठ पड़ी रहेगी, तो कई बार वॉशिंग मशीन के घूमने से प्लास्टिक के टुकड़े कपड़ों में फंसकर उन्हें फाड़ भी सकते हैं, खासकर अगर कपड़े हल्के हों। तो कपड़ों में गांठ बनने से रोकने की ट्रिक को अपनाने से होने वाले नुकसान को भी ध्यान में रखें।




फॉइल पेपर आएगा आपके काम image

अब बात आती है कि कपड़ों की गांठ बनने से रोकने के लिए क्या किया जाए। तो किचन में इस्तेमाल होने वाला फॉइल पेपर आपकी मदद कर सकता है। आपको फॉइल पेपर की छोटी-छोटी बॉल बनाकर कपड़ों के साथ डालना है। ऐसा करने से ना ही गांठ बनेगी और ना ही कपड़े सिकुड़ेंगे।



डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।



Loving Newspoint? Download the app now