Top News
Next Story
Newszop

आज का अंक ज्योतिष 22 अक्टूबर 2024: मूलांक 9 वालों पर धन बरसाएंगी देवी लक्ष्मी, जन्मतिथि से जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

Send Push
Aaj Ka Ank Jyotish, 22 october 2024: आज 22 अक्टूबर मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए आपको आज हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे हनुमान जी की विशेष कृपा बरसेगी। अंक ज्योतिष भविष्यफल के अनुसार आज जिनका जन्मदिन है, उनका मूलांक 4 होगा। मूलांक 4 के स्वामी राहु हैं। आज के अंक ज्योतिष भविष्यफल के अनुसार मूलांक 4 वाले लोगों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आइए, विस्तार से जानते हैं कि आज कैसा रहेगा मूलांक 1 से मूलांक 9 तक का दिन।
मूलांक 1: प्रॉपर्टी से जुड़े काम में लाभ होगा image

जो लोग प्रॉपर्टी से जुड़े काम में हैं उनको आज कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इस दिन के लिए आप काफी प्रोत्साहन भी पा सकते हैं। जो भी आपको काम मिलेगा वह आज आपके लिए सकारात्मक होगा।


मूलांक 2: कागजातों को संभालकर रखें image

कामकाज में तेजी का समय तो होगा। आप को अपने जरूरी कागजातों को संभालकर रखना होगा क्योंकि आज कुछ चीजें इधर-उधर होने से बाद में परेशानी बढ़ सकती है।


मूलांक 3: कोई नई चीज खरीदने का योग image

अपने लिए कुछ नई वस्तु की खरीदारी होने का अच्छा योग दिखाई देता है। कुछ मसले बाहरी रूप से भी सुलझ सकते हैं। जितना हो सके बच्चों को समय जरूर दीजिए।


मूलांक 4: पिता की नाराजगी झेलनी होगी image

घर-परिवार में किसी व्यक्ति के कारण आप पर काम का दबाव अधिक रहने वाला है। पिता की ओर से कुछ डांट भी सुनने को मिल सकती है, इसलिए अपने आप को थोड़ा नियंत्रित रखते हुए काम करें।


मूलांक 5: आज आपको लाभ होगा image

आज के दिन कुछ नया सामान आपके काम में बढ़ोतरी लाने वाला होगा। आपको इससे लाभ भी प्राप्त होगा। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा तनाव में हो सकते हैं।


मूलांक 6: मेहनत का फल मिलेगा image

आज आपके रुके हुए काम काम बनेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहे लेकिन आपको घाटा भी नहीं होगा। इस समय आपको अपनी मेहनत का बेहतर फल भी प्राप्त होगा।


मूलांक 7: आज गणेश जी की पूजा करें image

आज के दिन आप अपने खेलकूद आदि के कामों में कुछ परेशानी झेल सकते हैं। चोट इत्यादि से बचें क्योंकि लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। अशुभ फल से बचने के लिए आप श्रीगणेश की पूजा करें।


मूलांक 8: माता की ओर से प्रेम मिलेगा image

आपके लिए यह शुभ समय है। आज के दिन किसी नए संस्थान इत्यादि में प्रवेश से जुड़ा काम पूरा हो सकता है। माता की ओर से आपको प्रेम ओर स्नेह की प्राप्ति भी होगी।


मूलांक 9: किसी यात्रा पर जाएंगे image

आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने से आपका मन शांत रहेगा। माता लक्ष्मी की आज विशेष कृपा होगी। इससे धन कमाने के रास्ते खुल जाएंगे।

Loving Newspoint? Download the app now