पटना/रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शनिवार को घोषणा की कि वह बिहार विधानसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगा और पड़ोसी राज्य में चुनाव के बाद झारखंड में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ अपने गठबंधन की समीक्षा करेगा। झारखंड में गठबंधन की समीक्षा करने के साफ मतलब है कि वहां राजद कोटे के मंत्री पर JMM जब चाहे तब गाज गिरा सकता है।
बिहार की इन सीटों पर चुनाव लड़ेगा JMM
झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी बिहार में छह सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। भट्टाचार्य ने कहा, ‘पार्टी ने बिहार चुनाव अपने दम पर लड़ने का फैसला किया है। वह छह विधानसभा सीट चकाई, धमदाहा, कटोरिया (सुरक्षित), मनिहारी (सुरक्षित), जमुई और पीरपैंती (सुरक्षित) पर चुनाव लड़ेगी।’ यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी बिहार में अधिक सीट पर चुनाव लड़ने पर विचार करेगी, भट्टाचार्य ने कहा, ‘हम इस मामले पर चर्चा कर रहे हैं... सीटों की संख्या बढ़कर 10 हो सकती है।’ इन सीटों पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा।
JMM ने पहले ही दिया था अल्टीमेटम
झामुमो ने 11 अक्टूबर को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं को बताया था कि यदि 14 अक्टूबर तक उसे सम्मानजनक संख्या में सीट आवंटित नहीं की गईं, तो पार्टी बिहार चुनाव लड़ने पर अपना फैसला करेगी। झामुमो ने गठबंधन सहयोगी के रूप में चुनाव के लिए 12 सीट की मांग की थी। भट्टाचार्य ने कहा, ‘हमने कांग्रेस, वामपंथी दलों और बिहार की सबसे बड़ी पार्टियों में से एक राजद जैसे इंडिया गठबंधन के घटक दलों से झामुमो द्वारा मांगी गईं सीट दिए जाने का आग्रह किया था। वर्ष 2019 के झारखंड चुनाव में हमने कांग्रेस और राजद को अपना समर्थन दिया था। पार्टी ने न सिर्फ राजद को सात सीट दीं, बल्कि चतरा से उसके (राजद) विधायक को मंत्री भी बनाया।’
हम अब झारखंड में राजद से गठबंधन की समीक्षा करेंगे- JMM
उन्होंने कहा कि 2024 के झारखंड चुनाव में भी झामुमो ने राजद को छह सीट दीं और एक विधायक को मंत्री बनाया। भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि बिहार की लड़ाई एक बहुकोणीय लड़ाई है, जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ-साथ इंडिया गठबंधन में भी अंदरूनी कलह पसर चुकी है। उन्होंने कहा, ‘हम लड़ेंगे, जीतेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि बिहार में झामुमो के बिना कोई सरकार न बने।’
हेमंत सोरेन झारखंड में राजद को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं
भट्टाचार्य ने कहा, ‘बिहार चुनाव के बाद झामुमो झारखंड में गठबंधन पर पुनर्विचार करेगा।’ जाहिर सी बात है कि झारखंड में फिलहाल हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल में राजद कोटे से भी एक मंत्री हैं। ये मंत्री संजय प्रसाद यादव हैं जो गोड्डा के विधायक हैं। जबकि झारखंड में राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान हैं जो देवघर के विधायक हैं। झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन की पार्टी JMM के पास 34 सीटें हैं। इसके बाद उनके साथ कांग्रेस के 16 विधायक हैं। 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 42 सीटें चाहिएं जो कांग्रेस को मिलाकर पूरी हो जाएंगी, जो की 50 सीटें होंगी। इसके अलावा उन्हें लेफ्ट पार्टियों का भी समर्थन हासिल है। ऐसे में हेमंत सोरेन चाहें तो राजद को महागठबंधन से बाहर कर राजद कोटे के मंत्री संजय प्रसाद यादव को आराम से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।
JMM ने बिहार चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की
पार्टी ने चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची भी घोषित की, जिसका नेतृत्व पार्टी अध्यक्ष एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। अन्य स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी एवं गांडेय सीट से विधायक कल्पना सोरेन, दुमका सीट से विधायक बसंत सोरेन, पार्टी के वरिष्ठ नेता स्टीफन मरांडी और सरफराज अहमद शामिल हैं। बिहार विधानसभा की 243 सीट के लिए मतदान छह नवंबर और 11 नवंबर को होगा तथा मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

You may also like
भारी बारिश का अलर्ट! इन राज्यों में तूफान और बाढ़ का खतरा, जानिए पूरा मौसम अपडेट
बंगाल: पश्चिमी मिदनापुर में प्रसाद खाने से 150 से अधिक लोग बीमार
कप्तान बनते ही लगा कलंक, विराट कोहली जैसा घटिया रिकॉर्ड नाम करा गए शुभमन गिल
हिमांगी मलिक की कामयाबी: इस बीटेक ब्रांच ने माइक्रोसॉफ्ट में दिलाई इंटर्नशिप!
दर्जी हमेशा सुई टोपी में और कैंची पैरों में रखता` था बेटे ने वजह पूछी तो मिला शानदार जवाब