सीकर: राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर से चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां सीकर-चूरू रेल ट्रेक मार्ग पर फतेहपुर स्टेशन के पास पटरियों में लड़ते सांडों की भिड़त से रेलवे का बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं दुखद घटना यह भी है कि इस दुर्घटना में 5 गोवंश की भी दर्दनाक मौत हो गई है। डीजल पाइप फट गया, इंजन फेल हो गया दरअसल, जयपुर से रवाना होकर शेखावाटी के सीकर स्टेशन क्रॉस करने के बाद यह ट्रेन चूरू जा रही थी। यहां डेमू ट्रेन फतेहपुर के निकट पटरियों पर गुजर रही थी। तभी लड़ते हुए सांड डेमू ट्रेन से जा टकराए। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई। इसमें गोवंश क मौत की साथ ट्रेन को भी बड़ा नुकसान हुआ। घटना के दौरान यात्री रेल गाड़ी का डीजल पाइप फट गया। इस दौरान डीजल जब बहने लगा तो लोग बर्तन लेकर फोकट का डीजल लेने पहुंचे गए। पास पड़ौस के लोग बर्तन, ड्रम आदि लेकर ट्रेक पर पहुंच गए और रिसाव होता डीजल भरने लगे।इधर, दुर्घटना में ट्रेन का इंजन फेल होने के चलते उसे तीन चार घंटों तक खड़ा रहना पड़ा। वहीं अन्य ट्रेन सिग्नल नहीं मिलने के कारण अन्य स्टेशनों पर रोक ली गई। रात 9.40 बजे तक पहुंचना था चूरूमिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन शाम को 4.40 जयपुर से चली थी। रात 9.40 बजे चूरू पहुंचना था। लेकिन फतेहपुर के निकट रात को हादसा हो गया। डेमू ट्रेन पटरियों पर खड़ी रहने के चलते दूसरी भी कई ट्रेनों प्रभावित हुई। बांद्रा-गंगानगर अरावली एक्सप्रेस और चूरू से रवाना हुई बीकानेर-गुवाहाटी, कोटा-सिरसा ट्रेनें भी रास्ते में ही अटक गईं। इस दौरान रात 9.30 बजे बिसाऊ स्टेशन पर आने वाली बांद्रा गंगानगर अरावली एक्सप्रेस को लक्ष्मणगढ़ स्टेशन पर रोकागया। उधर, चूरू से जयपुर की तरफ जाने वाली बीकानेर गोवहाटी एक्सप्रेस कायमसर स्टेशन पर और कोटा सिरसा एक्सप्रेस रामगढ़ स्टेशन पर रोकी गई। इन गाडियों का संचालन तब शुरू हुआ जब क्षतिग्रस्त हुई डेमू ट्रेन ठीक होकर अपने गंतव्य की ओर चल पड़ी।
You may also like
आज का धनु राशिफल 22 अक्टूबर 2024 : कार्यक्षेत्र में किसी काम में मन नहीं लगेगा, खर्चे आय से अधिक होंगे
विष्णु भगवान की कृपा से इन राशियों के जातकों की बदल जाएगी आज किस्मत…पॉजिटिव- आज आप अपने काम को बेहतरीन तरीके से पूरा करेंगे। लोग आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व को जानते हैं। आपके विरोधी आपके सामने नहीं टिक सकते। समाज में सम्मान भी है। नेगेटिव – घर से जुड़ा कोई काम बहुत बेकार होगा। अपने बजट का ध्यान रखें क्योंकि राजस्व स्ट्रीम अभी तक स्पष्ट नहीं है। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना जरूरी है। व्यवसाय: साझेदारी व्यवसाय में काम हमेशा की तरह जारी है। वर्तमान स्थिति के कारण, कार्यों में बहुत कम सुधार हुआ है। अपना ध्यान मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े काम पर रखें। प्रेम-पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य हो जाता है। बच्चे के बारे में कुछ नकारात्मक सीखने पर बच्चा निराश हो जाता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा है। पेट संबंधी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। भाग्यशाली रंग – व्हाइट, लकी नंबर – 8 भाग्यशाली राशियाँ है:- मेष, वृषभ राशि, मिथुन राशि, कुंभ
Aaj Ka Panchang, 22 October 2024 : आज कार्तिक कृष्ण षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
आज का राशिफल : सूर्यदेव की कृपा से इन 7 राशियों को मिलेगा फायदा, जानें 12 राशियों के लिए…
अखिलेश यादव माफिया और दंगाइयों पर कार्रवाई से विचलित होते हैं : केशव प्रसाद मौर्य