काठमांडू: नेपाल में नई अंतरिम के गठन के लिए बातचीत का सिलसिला जारी है। नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल और सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल लगातार अलग-अलग पक्षकारों से बात कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उनकी ये कोशिशें किसी फाइनल नतीजे पर पहुंचती हुई नहीं दिख रही हैं। शुक्रवार को भी नेपाल के जनरेशन जेड विरोध प्रदर्शन के नेताओं और राष्ट्रपति की नई सरकार के गठन को लेकर कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी है। इस बीच राष्ट्रपति और आर्मी चीफ की मुलाकात भी हुई है।
नेपाल के जनरेशन जेड विरोध प्रदर्शन के नेताओं ने संसद भंग करने और सरकार गठन वार्ता में राष्ट्रपति से सीधी मुलाकात की मांग की है। शुक्रवार को हामी नेपाल संगठन के नेता सुदान गुरुंग ने कहा कि वह नई सरकार के चुनाव में सीधा दखल चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति से मिलकर इस पर बात करने से कम पर राजी नहीं होगे। सरकार बनाने को लेकर किए जाने वाले फैसलों में उनको भी शामिल किया जाना चाहिए।
मध्यस्थों से बात नहीं होगीसुदान गुरुंग ने काठमांडू में चल रही उच्चस्तरीय वार्ता में कर्मचारियों या मध्यस्थों से बात करने से इनकार किया है। शुक्रवार शाम को बताया गया है कि सुदान करीब 9 घंटे से राष्ट्रपति से मिलने के लिए इंतजार कर रहे हैं। राष्ट्रपति से मुलाकात के अलावा संसद को भंग करने और नई अंतरिम सरकार में युवाओं की भागेदारी की शर्त सुदान ने रखी है। वह सैकड़ों युवाओं के साथ अभी भी सड़क पर हैं।
नेपाल में शुक्रवार शाम एक और बड़े घटनाक्रम में आर्मी चीफ जनरल अशोक राज सिगडेल ने राष्ट्रपति राम चंद्र पोडैल से मुलाकात की है। सिगडेल और पोडैल के बीच करीब 15 मिनट तक बात हुई है। ये अहम बैठक नई सरकार के बनाने की चर्चाओं के बीच हुई है। इससे नेपाल के राजनीतिक शून्य को भरने की उम्मीद बंधी है। माना जा रहा है कि इस बैठक में नई सरकार पर फाइनल फैसला हुआ है।
सुशीला कार्की पर बनी सहमति!बीबीसी नेपाली के मुताबिक, पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को नई सरकार में पीएम नियुक्त करने पर तकरीबन सहमति बन गई है। कथित तौर पर राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल और सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल की उपस्थिति में इस पर फैसला लिया गया है।
दावा किया जा रहा है कि कार्की को इसकी जानकारी दे दी गई है कि उनको अंतरिम पीएम बनया जा रहा है। नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने नाम पर सहमति बन गई तो उनको सरकार की पहली महिला प्रमुख बनने का मौका मिलेगा।

You may also like
बदलते मौसम में डिहाइड्रेशन के संकेतों को न करें नजरअंदाज, समय रहते हो जाये सतर्क
प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की को शुभकामनाएं दीं
अब घर ही बन जाएगा थिएटर! इस कंपनी ने लॉन्च किए ऐसे धांसू टीवी, दाम सुनकर चौंक जाएंगे आप
Earthquake: रूस में भूकंप से हिली धरती, सुनामी की चेतावनी भी हुई जारी
रितिका नायक: तेलुगु फिल्म 'मिराई' की नई स्टार