देशभर में तापमान तेजी से बढ़ने के साथ ही लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने राहत की खबर देते हुए आज शनिवार (19 अप्रैल) को दिल्ली समेत NCR क्षेत्र में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली-NCR में आंधी और बारिश से राहतदिल्ली में अधिकतम तापमान आज 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोपहर बाद आसमान में बादल छाएंगे और शाम तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
राजस्थान में गर्मी का कहर जारीराजस्थान में आज भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। हालांकि, तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभागों में शाम तक तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं।
उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश के आसारउत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बाद शाम तक कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार, 18 से 20 अप्रैल के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से राहत मिल सकती है। मध्य प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
बिहार में मौसम लगातार बदल रहा है। अगले 1-2 दिनों में पटना, गया और भागलपुर सहित कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश के आसार हैं। बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।
The post first appeared on .
You may also like
जेईई मेंस रिजल्ट 2025 : राजस्थान कोटा से सात छात्रों ने प्राप्त किया 100 पर्सेंटाइल, बताई अपनी स्ट्रेटजी
अहमदाबाद में भीषण गर्मी के बीच इशांत शर्मा को मैदान में टिके रहने में संघर्ष करना पड़ा
GT vs DC, Top 10 Memes: गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़
'औरतों ने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है…' ब्राह्मणों पर टिप्पणी के लिए अनुराग कश्यप ने मांगी माफ़ी, कटाक्ष भी किया
पानीपत में लोगों से 150 करोड़ रुपए हड़पने वाला दंपति गिरफ्तार